दल्ली राजहरा
बुध वार 10 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने इसे सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम काल बताया। नेताओं ने कहा कि इन 12 वर्षों में ऐतिहासिक और साहसिक निर्णयों से भारत ने विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक की प्रथा समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाना, आतंकवाद के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी निर्णायक  कार्यवाहियों  के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को नई मजबूती दी है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों का जीवन स्तर बेहतर किया है और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। देश में सड़क, रेल, हवाई अड्डों, डिजिटल सेवाओं और आधुनिक अधोसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के लिए आधारभूत संरचनाओं को सशक्त किया जा रहा है।

नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने तकनीक, शिक्षा, खेल, अंतरिक्ष, रक्षा और विदेश नीति में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और युवाओं के लिए रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर बने हैं।

विधानसभा मीडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लोकतांत्रिक इतिहास में नया कीर्तिमान बना रहे हैं। यह जनविश्वास, कुशल नेतृत्व और सुशासन की जीत है। भारत ने जी-20 की सफल अध्यक्षता कर विश्व समुदाय में प्रभावशाली भूमिका स्थापित की है।

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और जनसेवा के प्रतीक हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे कार्यों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी है। विकसित भारत-2047 का संकल्प हर नागरिक की सहभागिता से साकार होगा।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!