दल्ली राजहराशुक्रवार 12 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 स्वच्छता अभियान के तहत राजहरा मंडल में बुधवार सुबह 7:30 बजे से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री हनुमान मंदिर प्रांगण, अटल परिसर, वीर नारायण सिंह प्रतिमा, छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा एवं आसपास के स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।जनप्रतिनिधि से लेकर कार्यकर्ता तक मैदान में अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र बेहरा, मुकेश खस, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री रमेश जैन, जिला उपाध्यक्ष इमरान खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर गनिर, महामंत्री राहुल साहू, उपाध्यक्ष रोहित साहू, महिला मोर्चा महामंत्री मुस्कान रावटे, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर करैत, किसान मोर्चा अध्यक्ष गिरधर सिन्हा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अनिकेत देशलहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्षद संजीव सिंह, सुरेश जायसवाल, भूपेंद्र श्रीवास, अरुणा रामटेके, मालती निषाद, प्रमोद कुमार एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता रमणी बाघ, हरीश बाघ भी उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान मंडल प्रभारी प्रमोद कुमार और जिला प्रभारी समर्थ लाखानी के नेतृत्व में सेवा कार्य किया गया।अमृत भारत स्टेशन का अवलोकन अभियान के बाद कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुए स्टेशन के कायाकल्प और आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। बदले हुए स्वरूप को देखकर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन – स्वच्छता ही संकल्प के साथ निरंतर कार्य करने का प्रण लिया।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ समन्वय समिति की बैठक में रोजगार-संस्कृति पर मंथन : राजहरा में 6 मिलियन क्षमता का प्लांट खोलने बीएसपी को देंगे ज्ञापन..! दल्ली राजहरा में भगवान श्री राम के मंदिर में हुआ चोरी..! , आरोपी महिलाओं का जल्दी होगी गिरफ्तारी..!