दल्ली राजहरा
शनिवार 14 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
दल्ली राजहरा के प्रसिद्ध श्री राम मंदिर में मंगल वार 9 जून की रात्रि 9:00 बजे के आसपास चोरी हो गई है । मंदिर के मुख्य पुजारी वैदेही महराज ने बताया कि मंदिर परिसर में 8:45 बजे के आसपास तक भक्तों के भीड़ थी सभी के चले जाने के उपरांत दो महिलाएं सलवार सूट में पहने आकर मंदिर परिसर में ही बैठी थी । दोनों में से एक महिला रसोई घर में घुसकर भगवान को भोग लगाने एवं पूजा में उपयोग होने वाले पीतल की लोटा फूल कांच की तीन ताली एवं अन्य सामान को चोरी कर ले गए हैं।
सीसीटीवी कमरे में देखने पर स्पष्ट पता चल रहा है की दोनों महिलाएं मंदिर परिसर के अंदर बने सीमेंट के बेंच पर बैठे थे । कुछ देर बाद एक महिला दूसरे महिला के गोद में सिर रखकर लेटी है तथा कुछ समय उपरांत परिसर सुना होने पर एक बोरी में चावल रखा था उसे खाली कर बोरी लेकर रसोई घर में घुसती है और वहां से बर्तन वगैरह ले जाकर बाउंड्री के बाहर फेंक दी ।
मंदिर के पुजारी वैदेही महराज ने बताया कि चोरी की सूचना थाना में दर्ज कर दी गई है उम्मीद है कि बहुत जल्दी ही पुलिस प्रशासन के द्वारा चोरों को पकड़ लिया जाएगा । सीसीटीवी कैमरा में फोटो स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है फिर भी उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि मंदिर में चोरी की घटना निदनीय है ।

मंदिर के पुजारी वैदेही जी ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा संदिग्ध महिला को चिन्हित कर लिया गया है तथा अतिशीघ्र गिरफ्तारी होने की संभावना है ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!