दल्ली राजहरा
रविवार 14 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ आकर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। चालक समीर मेवाती सहित अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने 490 लीटर चोरी डीजल, स्विफ्ट डिजायर, सुमो गोल्ड, स्कॉर्पियो व मोबाइल सहित कुल 5,51,000 रुपये का सामान जब्त किया है।

मामले का विवरण व लगाई गई धारा
प्रार्थी खिलेश्वर सिंह तारम, निवासी नेवारीखुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04.06.2026 को ट्रक CG 04 NZ 8509 से 340 लीटर व CG 19 BU 5241 से 220 लीटर डीजल चोरी हुआ। कुल 560 लीटर डीजल कीमती 57,106 रुपये।  
अपराध क्रमांक 268/2026 : भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 303(2) – चोरी, 3(5) – संयुक्त आपराधिक कृत्य, 317(2) – चोरी का माल रखना, 112(2) – संगठित अपराध।  पूछताछ में पूर्व के अपराध स्वीकारने पर प्रकरण में धारा 317(2), 3(5), 112(2) जोड़ी गई।

गिरफ्तारी व खुलासा  
IG दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य, SP बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में ASP श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं SDO बालोद श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा व साइबर सेल प्रभारी श्री धरम भुआर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित थी।  झलमला में नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट डिजायर MP 09 CJ 6475 से शिवपाल उर्फ शिवा वाल्मिकी 19 वर्ष व देवेंद्र विश्वकर्मा 25 वर्ष, दोनों निवासी छापीहेड़ा, थाना सिटी कोतवाली, शाजापुर MP गिरफ्तार हुए। चालक समीर मेवाती फरार है।  
आरोपियों ने बताया कि 03.06.2026 से 07.06.2026 तक रात 11-12 बजे लाटाबोड़, नेवारीखुर्द, जगतरा व बालोद में ट्रकों की टंकी तोड़कर डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे। बिक्री से 2 लाख की स्कॉर्पियो खरीदी व 80,000 रुपये खाते में भेजे।

जप्ती 
आरोपियों से 03 खाली गैलन, 02 प्लास्टिक पाइप, 01 मोटोरोला मोबाइल जप्त। निशानदेही पर सेक्टर-6 भिलाई से 490 लीटर डीजल, सुमो गोल्ड CG 07-0563, स्कॉर्पियो CG 10 FA 1228, एप्पल मोबाइल बरामद।

पूर्व में दर्ज अपराध

1. थाना बालोद: क्र. 159/2026, 268/2026, 269/2026, 278/2026, 279/2026 – धारा 303(2), 3(5), 317(2), 112(2) BNS  
2. थाना अर्जुन्दा: क्र. 52/2026 – धारा 303(2), 3(5), 317(2), 112(2) BNS  

केश को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका
निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा, उप निरीक्षक श्री देवकुमार कोर्राम, प्रधान आरक्षक क्र. 1515 श्री हरिश्चंद्र सिन्हा, आरक्षक क्र. 147 श्री जितेन्द्र कुमार सिन्हा, आरक्षक क्र. 339 श्री संजय सोनी, आरक्षक क्र. 36 श्री मोहन कोकिला, आरक्षक क्र. 1948 श्री बनवाली साहू, साइबर सेल प्रभारी श्री धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक क्र. 1279 श्री विवेक शाही, आरक्षक क्र. 202 श्री संदीप यादव, आरक्षक क्र. 323 श्री राहुल मनहरे, आरक्षक क्र. 507 श्री आकाश सोनी, आरक्षक क्र. 08 श्री आकाश दुबे, आरक्षक क्र. 32 श्री पूरन देवांगन, आरक्षक क्र. 21 श्री विपिन गुप्ता, आरक्षक क्र. 280 श्री गुलजारी साहू, आरक्षक क्र. 563 श्री भोपसिंह साहू
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!