दल्ली राजहरा
सोमवार 15 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
वर्तमान में अंचल के सबसे चर्चित चेहरे रायफल मेन भोज राम साहू ग्राम ढोरी ठेमा को शौर्य चक्र मिलने पर शीतल कुमार साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के नेतृत्व में उनके गृह ग्राम ढोरी ठेमा जाकर शाल श्रीफल एवं समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा का तेल चित्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर शीतल साहू के साथ गोविंद राम साहू ( उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ ) खूब लाल साहू ( संगठन सचिव तहसील साहू संघ ) एवं राजेश कुमार साहू (सचिव तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ) उपस्थित थे ।

जहां भोजराम साहू ने महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित शौर्य चक्र को उपस्थित समाज जनों को दिखाया साथ उन्होंने घटनाक्रम के बारे में भी विस्तृत से जानकारी दिया ।
उन्होंने बताया कि 19 नवंबर 2024 को भारत म्यांमार सीमा के पास मणिपुर के टीगनोंपाल में विद्रोहियों के साथ हमारी टुकड़ी की झड़प हो गई। जिसमें मैंने दो विद्रोहियों को घायल कर दिया इसी बीच एक गोली मेरे सामने बाएं कंधे में मेरे गले के पास से निकालकर पीठ के पीछे से निकल गई। मैं घायल हो गया था  इसके बावजूद एक विद्रोही को मैंने फिर निशाना लगाया निशाना अचूक था । बाद में पता चला की तीनों विद्रोही मारे गए थे। घटना के वक्त मेरे दिमाग में एक ही बात गुंजा किसी तरह विद्रोहियों का खत्म करना । उन्होंने गले के पास लगे गोली के निशान को भी दिखाया ।

उनकी इस अदम्य साहस को सम्मान करते हुए देश के 67 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 के पूर्व संध्या पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की थी । जिसके तहत 9 जून 2026 को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में एक भव्य समारोह में भोजराम साहू को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था ।

 

शीतल साहू ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपने भारत माता की रक्षा के लिए जिम्मेदारी के साथ अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है जिस जिम्मेदारी के साथ विद्रोहियों का मुकाबला किया वह प्रशंसनीय है।आप की बहादुरी समाज के लिए प्रेरणादाई होगा । हमारे समाज के युवा वर्ग आपसे प्रेरणा लेकर भारत माता की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे । 

 

यह सिर्फ हमारे साहू समाज के लिए ही गौरव की बात नहीं है बल्कि पूरे अंचल के युवाओं के लिए एक गौरव और प्रेरणा की बात है। हमारे क्षेत्र के युवा वर्ग अपने भविष्य निर्धारण के लिए देश की रक्षा जैसे क्षेत्र को चुनेंगे।

राजेश कुमार साहू सहित समाज जनों ने उनके पिता रामेश्वर साहू को शौर्य चक्र मिलने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने परिजनों को भी इस सम्मान के लिए बधाई दिया ।

मेश्वर साहू को भी शौर्यराजर साहू सहित समाज जनों ने उनके पिता रामेश्वर साहू को शौर्य चक पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने परिजनों को भी इस सम्मान के लिए बधाई दिया । चक्र मिलने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने परिजनों को भी इस सम्मान के लिए बधाई दिया ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!