दल्ली राजहराबुध वार 17 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 गर्मी में पेयजल की मार झेल रहे वार्ड 26 के बस्तीवासियों को राहत मिल सकती है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू और वार्ड 26 की पार्षद श्रीमती टी. ज्योति ने शनिवार को अनिल किराना के पीछे स्थित बस्ती क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने अनियमित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की। इस पर अध्यक्ष ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर 7 दिन में समस्या सुलझाने के निर्देश दिए।अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा, “स्वच्छ और नियमित पानी देना हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी भी वार्ड को प्यासा नहीं रहने देंगे।”टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। केंद्र में कार्यरत टी. भाग्यलक्ष्मी सोनी और पूर्णिमा वासनिक द्वारा बच्चों की देखरेख संतोषजनक पाई गई। बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार, साफ-सफाई और पढ़ाई की व्यवस्था पर अध्यक्ष ने खुशी जताई। साथ ही भवन में कुछ सुधार और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश भी दिए।अध्यक्ष ने कहा कि सभी वार्डों में ऐसे नियमित निरीक्षण होंगे, ताकि जनता की मूलभूत समस्या समय पर हल हो सके।Spread the lovePost navigationराजहरा में 5 दिवसीय बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट संपन्न, 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दम..! युवाओं के भविष्य और राजहरा के अस्तित्व के लिए प्रस्तावित पायलट प्लांट जल्द करें शुरू : जन विकास कल्याण समिति