दल्ली राजहरा
गुरुवार 18 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

नव प्रवेशी बच्चों को दी बधाई। प्राचार्य दीदी ने कहा – नई उमंग के साथ करें पढ़ाई, अच्छे परिणाम लाएं ।

 

नवीन सत्र 2026-27 के प्रवेश उत्सव का आयोजन आज 16 जून 2026, मंगलवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. मा. विद्यालय में धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, परमपूज्य ओम एवं मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री महेंद्र साहू एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती धनेश्वरी यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती किशन साहू दीदी ने की।

प्राचार्य दीदी का उद्बोधन  श्रीमती किशन साहू दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नया सत्र और नए बच्चे एक नई उमंग लेकर आए हैं। पूरे वर्ष सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने नव सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी भैया-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अभिभावक ने जताई खुशी  
गायत्री परिवार की सदस्य श्रीमती चंपा साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे सरस्वती शिशु मंदिर परिवार को धन्यवाद देती हैं। “मैं अपने घर के बच्चों को इसी विद्यालय में पढ़ाने की इच्छा रखती थी, जो आज पूरी हुई। आशा है कि इस विद्यालय से सभी बच्चों को बहुत अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम् गीत एवं समापन मंत्र के साथ हुआ। 
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त आचार्य दीदियां एवं सरस्वती शिक्षा समिति के सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के आचार्य श्री नरेंद्र ग्वाल जी ने किया।
यह  जानकारी प्रवीण कुमार, प्रचार प्रसार प्रमुख, सरस्वती शिशु मंदिर, दल्लीराजहरा ने दी।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!