दल्ली राजहरा
शनिवार 20 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
28 जून को   2 बूंद जिंदगी की

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी। उप स्वास्थ्य केंद्र टाउनशिप में हुआ कर्मचारियों का प्रशिक्षण

 

 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र टाउनशिप में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने बताया कि हितग्राहियों की सुविधा के लिए नगर के सभी 27 वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोलियो बूथ बनाए गए हैं। जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को बूथ पर दो बूंद जिंदगी की पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। अभियान का स्लोगन दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार है।

स्वास्थ्य विभाग ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलाएं।
यह भी जाने क्या है पल्स पोलियो
पल्स पोलियो एक राष्ट्रीय अभियान है जिसके तहत 5 साल तक के हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है। पोलियो एक खतरनाक बीमारी है जो बच्चों को जीवनभर के लिए अपंग बना सकती है। 2 बूंद दवा पिलाने से शरीर में रोग से लड़ने की ताकत बनती है और बच्चा पोलियो से सुरक्षित रहता है।
प्रशिक्षण में मौजूद

प्रशिक्षण में सुपरवाइजर लता यादव, आशा सोनी, करुणा सोम कुंवर, सारु पिस्दा, हेमीन साहू, सीमा तिवारी, संजय यादव, संजय ठाकुर, रश्मि ठाकुर, प्रीति डेविड, पल्लवी साहू, अवंतीका, निधि, मेधा सहित स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!