दल्ली राजहरा
शनिवार 20 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

गांव-गांव होगा प्रचार, मार्ग में ठहराव तय। अध्यक्ष बोले, यह आयोजन एकता और भाईचारे का प्रतीक

 भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा इस वर्ष 16 जुलाई 2026 को निकाली जाएगी। इसे भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जगन्नाथ सेवा समिति की सर्व समाज बैठक आयोजित हुई।

बैठक में तय हुआ कि यात्रा का प्रचार गांव-गांव तक होगा ताकि अधिक श्रद्धालु जुड़ सकें। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर रथ का निर्धारित ठहराव रहेगा, जहां भक्त पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे। यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए योजनाबद्ध तैयारियां होंगी।

अध्यक्ष का आह्वान
समिति अध्यक्ष मोनू चौधरी ने बताया कि यह लगातार तीसरा वर्ष है जब रथ यात्रा निकाली जा रही है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता, सेवा और सनातन संस्कृति से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने सभी समाज, युवा, मातृशक्ति और नगरवासियों से तन-मन-श्रद्धा से सहयोग की अपील की।

बैठक में पवन गंगबोइर, विजय कुमार देवांगन, गगन सर, पुरोबी वर्मा, चंद्रशेखर, कुन्नू भंज, किशोर महंती टुटु, सुरेंद्र बेहरा, राजेंद्र बेहरा, श्रीजीत, नंदा पसीने सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

रथ यात्रा क्यों मनाते हैं ।
आषाढ़ माह में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा मंदिर से निकलकर गुंडीचा मंदिर जाते हैं। इसी को रथ यात्रा कहते हैं। यह भक्ति, सेवा और समता का पर्व है। इसमें सभी भक्त मिलकर भगवान का रथ खींचते हैं।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!