दल्ली राजहराशनिवार 27 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हजार… इसी गीत की गूंज के साथ भाजपा जिला बालोद के महामंत्री सौरभ लुनिया का जन्मदिन गुरुवार को दल्ली राजहरा के सिटीजन क्लब में भव्यता के साथ मनाया गया। संत का आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं का उत्साहजन्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में माँ मातंगी धाम बिरेझर के पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. प्रेमासाईं जी महाराज अपने शिष्यों के साथ पहुंचे। महाराज ने सौरभ लुनिया को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा की कामना की। महाराज के दर्शन-वंदन के लिए सैकड़ों की संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आतिशबाजी के साथ जश्नजिले के सभी मंडलों से वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। दल्ली राजहरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने चौक-चौराहों पर आतिशबाजी कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। केक काटने के पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के लिए भोजन व्यवस्था रखी गई थी। सौरभ लुनिया ने जताया आभार जन्मदिन के अवसर पर सौरभ लुनिया ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और उपस्थिति के लिए हृदय से धन्यवाद। आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और आगे भी समाज सेवा के लिए समर्पित रहूंगा।दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगीइस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, दल्ली नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू सहित बड़ी संख्या में नेता उपस्थित थे। मौजूद रहे प्रमुख लोग पवन सोनबरसा, मनीष झा, कमलेश सोनी, जिला मंत्री निशा योगी, जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन, जिला मीडिया प्रभारी कमल पम्पालिया, पुष्पेंद्र चंद्राकर, पूर्व न.पा. अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, डौडी जनपद अध्यक्ष मुकेश कोड़ो, डौडी नगर पंचायत अध्यक्ष मोहनतिन चोरका, टोमन लाल साहू, रामेश्वर साहू, रुपेश नायक, कुलदीप साहू, जसराज शर्मा, रविप्रकाश पाण्डेय, महेश पाठक, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू, महामंत्री अनूप देशमुख, जनपद सदस्य रत्ना हिरवानी, लोहरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, समीर खान, ललित जैन, राजू अग्रवाल, संजय बैस, कमलकांत साहू, उमाशंकर मंत्री, सौरभ जैन, बसंत जैन, अलोक गुणधर सहित गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, पत्रकार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।फोटो सहयोग _संपत फोटो स्टूडियो दल्ली राजहरा Spread the lovePost navigationआंसू भरी विदाई और गर्व भरा सम्मान: कोंडेकसा शाला में 3 शिक्षिकाओं को दी गई भावभीनी विदाई । नशे की रफ्तार ने ली मासूम की जान, 60 किमी पीछा कर बाल-बाल बचे जवानों ने दबोचा बेलगाम ट्रक ड्राइवर ।