दल्ली राजहरारविवार 28 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 दल्ली राजहरा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार के द्वारा 28 जून दिन रविवार 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया गया । स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने बताया, अभियान को सफल बनाने के लिए दल्ली राजहरा नगर के सभी 27 वार्डों के आंगनबाड़ी केन्द्र में पोलियो बूथ बनाया गया था । जिसमें जन्म से 05 वर्ष के 2358 बच्चों को दो बूंद जिदंगी की पोलियो ड्रॉप्स पिलाया गया । बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वार्डों में ही पोलियो बूथ बनाया गया है ।” दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार ” ! स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न माध्यमों से अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए नगरवासियों से अपील किया गया था कि अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ में ले जाकर पोलियो ड्रॉप्स अवश्य पिलाये । जिसके लिए आज पूरे 27 बूथ में पोलियो ड्रॉप्स पिलाया गया । उन्होंने बताया कि 29 एवं 30 जून को छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ्य कर्मचारीगण एवं मितानिनगण के द्वारा घर घर जाकर पोलियो की दवाई पिलायी जाएगी ।वार्ड क्रमांक 2 गणेश चौक में तोरण लाल साहू नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा के द्वारा पोलियो ड्रॉप पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की गई ।दल्ली राजहरा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ श्री तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने वार्ड क्रमांक 02 में बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर किया । उन्होंने नगर वासियों से अपील किया कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ ले जाकर दो बून्द जिंदगी का पोलियो ड्रॉप्स अवश्य पिलाये ।इस अवसर पर वार्ड पार्षद पूनम जायसवाल, स्वास्थ्य कर्मचारीगण, मितानिनगण, वार्डवासीगण उपस्थित थे ।नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’, पोलियो उन्मूलन अभियान में निभाई सक्रिय भूमिका राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने वार्ड क्रमांक 03 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक माता-पिता अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं आजीवन विकलांगता का कारण बनने वाली बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम समय पर दी जाने वाली पोलियो की दवा है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि “स्वस्थ, सुरक्षित और पोलियो-मुक्त भारत का निर्माण तभी संभव है, जब समाज का हर वर्ग इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाए।”कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई तथा अभिभावकों को नियमित टीकाकरण और पोलियो उन्मूलन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने अभियान में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों से ही बच्चों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बन रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से दल्ली राजहरा सहित पूरा देश पोलियो-मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा। वार्ड 20 पार्षद रोशन पटेल ने 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा वार्ड 20 के पार्षद श्री रोशन पटेल ने वार्ड में आयोजित उन्मूलन अभियान में आयुष्मान अरोग्य मंदिर गांधी चौक वार्ड 20 के केंद्र में पहुंच कर 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाया पोलियो के रोकथाम की दवा ।“दो बूंद ज़िंदगी के” वाले इस अभियान में मुख्य रूप से स्वास्थ विभाग के सुपरवाइजर रेखू राम साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रश्मि ठाकुर , मितानिन गामिनी गौर , सुलोचना मेश्राम एवं अन्य विभागीय कर्मियों की उपस्थिति में पोलियो निषेध अभियान चलाया गया । वार्ड क्रमांक 25 में वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार ने नन्हे मुन्ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप । Spread the lovePost navigationआदिवासी अंचलों में स्वच्छता के साथ सशक्तिकरण की नई इबारत, ई-रिक्शा से घर-घर कचरा संग्रहण कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं..। भिलाई में 1 जुलाई 1992 को हुए 17 शहीदों को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा भिलाई में देंगे कल “श्रद्धांजलि” ..।