दल्ली राजहरामंगलवार 30 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541जगन्नाथ स्टील एंड पावर लिमि. कोंडेकसा में ठेकेदार के अधीन काम कर रहे 150 से अधिक मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के विरोध में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने सोमवार को प्लांट के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया।मोर्चा के सचिव बसंत रावटे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाप्रबंधक को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और 15 दिन में निराकरण की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी दल्ली राजहरा और मुख्य महाप्रबंधक खदान IOC राजहरा को भी दी गई।मजदूरों की 8 प्रमुख मांगेंमोर्चा का आरोप है कि कंपनी में ठेकेदार लेवर सपोर्टिंग का काम कर रहा है, लेकिन उद्योग नियमों को अनदेखा कर मजदूरों को सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।1. रात्रि भत्ता: रात्रि कालीन ड्यूटी करने वाले मजदूरों को नाइट अलाउंस नहीं मिल रहा है।2. वाहन भत्ता`: आवागमन के लिए वाहन भत्ता नहीं दिया जा रहा।3. कैंटीन व डस्ट भत्ता: कैंटीन और डस्ट अलाउंस से भी मजदूर वंचित हैं।4. मेडिकल सुविधा: मेडिकल अलाउंस सुनिश्चित किया जाए।5. सुरक्षा उपकरण` सेफ्टी शू, हेलमेट, दस्ताना, वेल्डिंग किट, रेनकोट और बरसाती शू समय पर नहीं दिए जा रहे।6. वेतन व CPF: वेतन देय तिथि पर नहीं मिल रहा और CPF राशि भी नहीं दी जा रही। 7. पार्किंग शेड: मजदूरों के वाहनों के लिए पार्किंग शेड का निर्माण हो।8. `नियुक्ति`: यूनियनों के साथ हुए त्रिपक्षीय समज मांगे हैं। अगर 15 दिन के अंदर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा। रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा -निष्पक्ष समाचार चैनल Spread the lovePost navigationबड़गांव शक्ति केंद्र की बैठक: डॉ. मुखर्जी को नमन कर केंद्र सरकार के योजनाओं पर चर्चा किया । दल्ली राजहरा में शुरू हुए नि:शुल्क “ई-स्वाध्याय और सिलाई केंद्र,” छात्रों-महिलाओं को मिलेगा सहारा ।