दल्ली राजहरा
गुरुवार 02 जुलाई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और राजनांदगांव जिला प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे 1 जुलाई 2026 को अपने प्रभार जिले के प्रवास पर पहुंचे। राजनांदगांव पहुंचने पर प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक कृष्णा तिवारी, अनिल नागवंशी और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया।

प्रवास के दौरान प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रकोष्ठ के आगामी कार्यक्रमों और जिला कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिले में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर मंथन हुआ।

 

हितेश कुमार डोंगरे ने कहा कि राजनांदगांव जिले में जल्द ही फिर से प्रवास किया जाएगा। इस दौरान टीम का विस्तार किया जाएगा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उनका यह प्रवास झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूती देगा।

 

रिपोर्ट: हमारा दल्लीराजहरा _निष्पक्ष समाचार चैनल
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!