दल्ली राजहराबुधवार 08 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 नगरवासियों को उनके शहर में ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजहरा व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।यह शिविर प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक सिंधी भवन, रेलवे कॉलोनी रोड, दल्ली राजहरा में लगाया जाएगा।राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री गोविंद वाधवानी ने बताया कि दल्ली राजहरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का लंबे समय से अभाव है। इलाज के लिए लोगों को रायपुर, दुर्ग, भिलाई जैसे शहरों की ओर जाना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखकर यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों को दल्ली राजहरा लाकर नगरवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। शिविर में सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क रहेंगी।आयोजकों ने नगर एवं आसपास के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इसकी जानकारी दें। अधिक भीड़ से बचने के लिए इच्छुक नागरिक समय रहते अपना पंजीयन अवश्य कराएं।आयोजक: राजहरा व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें मोबाईल नंबर 9243393426शिविर में रहेंगे उपलब्ध डॉक्टर एवं उनकी सेवाएं👉डॉ. विकास अग्रवाल ➡️डीएनबी मेडिसिन👉डॉ. प्रेमराज देवटा➡️ एमडी (मेडिसिन), डीएनबी (नेफ्रोलॉजी)👉डॉ. सोनल बघेल ➡️एमबीबीएस, डीएनबी (जनरल मेडिसिन)👉डॉ. नमन चंद्राकर ➡️ एमसीएच न्यूरोसर्जरी👉डॉ. अनुप टिगा एमबीबीएस, ➡️एमएस (ऑर्थो)👉डॉ. मोहित पटेल➡️ जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी👉डॉ. सत्यन सोनी ➡️एमबीबीएस, एमडी (शिशु रोग) 👉डॉ. मनोज चेलानी ➡️स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषझ👉डॉ. निशा सत्या सोनी ➡️एमबीबीएस, एमडी (स्किन) (गोल्ड मेडलिस्ट)रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा_ निष्पक्ष समाचार चैनलSpread the lovePost navigationभव्य होगी दल्ली राजहरा में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 2026, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को मिला आमंत्रण ! नकटी के गरीबों पर बुलडोजर, लेकिन पाटेश्वर धाम के कथित अतिक्रमण पर प्रशासन मौन क्यों..? – छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा