दल्ली राजहरामंगलवार 13 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 मांगें नहीं मानी तो विधानसभा घेराव और अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर के शिक्षक 15 जुलाई 2026 को रायपुर के तूता मैदान में एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद कुमार कोसमार्य ने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व विधायक, सांसद, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को मांगों से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अब तक शासन-प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की गई, जिससे शिक्षकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिक्षकों की प्रमुख 8 मांगें:1. वेतन विसंगति दूर हो: सहायक शिक्षकों को मोदी की गारंटी के तहत क्रमोन्नति वेतनमान दिया जाए।2. पदोन्नति में वरिष्ठता: सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार पदोन्नति में वरिष्ठता का पालन हो। TET की समय-सीमा 30 अगस्त 2028 तक बढ़ाई जाए।3. सेवा सुरक्षा: सेवारत सभी शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित की जाए।4. सेवा गणना: सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति तिथि से कर पुरानी सेवा का लाभ दिया जाए।5. एकल शालाओं में शिक्षक: प्रदेश की सभी एकल शिक्षकीय शालाओं में अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था हो।6. VSK ऐप की समस्या: ऐप की तकनीकी खामी दूर होने तक वेतन कटौती न की जाए।7. युक्तिकरण में प्रभार: युक्तियुक्तकरण से मर्ज शालाओं के प्रधान पाठक को SMC में कोषाध्यक्ष बनाया जाए।8. महंगाई भत्ता: लंबित DA और एरियर्स का तत्काल भुगतान किया जाए।ब्लॉक अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन विधानसभा घेराव और अनिश्चितकालीन उग्र आंदोलन करेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।इस धरने में नकुल रामलेंद्र, अशोक कुमार यादव, बुधराम चंद्राकर, अनिल देवांगन, बसंतमणि साहू, योगेश पवार, धर्मपाल नया, नंदू यादव, लालमणि साहू, ममता घराना, संत कुमारी, अनामिका मांडवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे।रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनलSpread the lovePost navigationआजाद नगर में पानी की समस्या को लेकर भाजपा युवा नेता सोमेश जायसवाल ने नपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन । कुसुमकसा भाजपा मण्डल की बैठक, बूथ सशक्तिकरण और विधानसभा जीत पर मंथन ।