दल्ली राजहरामंगल वार 13 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541 चंदू लाल साहू बोले – हर बूथ पर जीत का लक्ष्य लेकर चलें कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मण्डल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और बूथ को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी चंदू लाल साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर सौरभ लुनिया मनीष झा राजेश दसोड़े योगेंद्र सिन्हा , नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवागन , राजू रावटे युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन साहू व उनकी पूरी टीम अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पूरन करपाल व उनकी पूरी टीम अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मनप्रीत सिंह ब्रोक व उनकी टीम अनुसूचित जनजाति मोर्चाअध्यक्ष प्यारे लाल मेश्राम व उनकी टीम महिला मोर्चा की टीम पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष ललित पटेल व उनकी टीम ग्राम पंचायत के सरपंच सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, नगर पंचायत चिखलाकसा के पार्षदगण, नवनियुक्त एल्डरमैन, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ-जेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।बैठक का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन मण्डल के महामंत्रियों मितेंद्र वैष्णव एवं पोषण भुआर्य ने किया।बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का संकल्प दिलाया। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और सभी वर्गों से संवाद स्थापित करने का आह्वान कियारिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनलSpread the lovePost navigation15 जुलाई को रायपुर में शिक्षकों का विशाल धरना, वेतन विसंगति और पदोन्नति प्रमुख मांग । दल्ली राजहरा भाजपा मंडल की बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर ।