दल्ली राजहरा गुरुवार 16 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 संतोष जैन भी सम्मानित, टिकेंद्र साहू बोले – जनसहयोग से बनी इमारत में मूलभूत सुविधा अब पूरी होगी । परिक्षेत्र साहू समाज कुसुमकसा द्वारा समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस और ग्राम पंचायत के सक्रिय जनप्रतिनिधि संतोष जैन का गरिमामय सम्मान समारोह शनिवार को साहू समाज भवन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष टिकेंद्र साहू ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।शौचालय निर्माण की सौगात इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर दोनों अतिथियों का आत्मीय सम्मान किया।स्वागत उद्बोधन में अध्यक्ष टिकेंद्र साहू ने कहा “समाज भवन जनसहयोग से बना था, लेकिन वर्षों से शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में समाजजनों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या से अवगत कराने पर संजय बैस ने तत्काल पहल की और 4 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई। अब समाज भवन में शौचालय निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह सहयोग समाज के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।”सर्वसमाज के लिए समर्पित हैं संजय बैस ।:- गौतम साहू ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष गौतम साहू ने कहा “संजय बैस ने हमेशा समाज की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी है। भवन में पंखे, कुर्सियां और अन्य संसाधनों की व्यवस्था में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संजय बैस का जनसेवा का भाव किसी एक समाज तक सीमित नहीं है। वे क्षेत्र की प्रगति और सर्वसमाज के विकास के लिए निरंतर समर्पित हैं।” “जनता का विश्वास ही सबसे बड़ा सम्मान । “: संजय बैंस सम्मान स्वीकार करते हुए पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा “यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, यह क्षेत्र की जनता के विश्वास और स्नेह का सम्मान है। किसी भी समाज की उन्नति तभी संभव है जब उसके भवनों और संस्थाओं में सभी आवश्यक सुविधाएं हों। जब-जब समाज को मेरी जरूरत पड़ेगी, मैं सदैव समाज के साथ खड़ा रहूंगा।” कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम का संचालन गौरी शंकर साहू ने किया। आभार प्रदर्शन सचिव तुकाराम साहू ने किया। इस अवसर पर तहसील साहू समाज के मोहन साहू, डॉ. सेतराम साहू, मिनी साहू संगठन सचिव केशव साहू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी साहू, दशरथ साहू, जितेंद्र साहू, तेजराम साहू, देवशरण साहू, रोहित साहू, लवन साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनलSpread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में 5 एल्डरमैन ने ली शपथ, चंदूलाल साहू बोले – विकास के लिए पैसे की कमी नहीं, रामराज्य जैसी व्यवस्था बनाएं । IPS किरण गंगाराम चव्हाण ने संभाला बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार, नक्सल ऑपरेशन और मादक पदार्थों के खिलाफ हैं विशेषज्ञ