दल्ली राजहरा बुधवार 15 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541दल्ली राजहरा में एल्डरमैन की शपथ, ग्रहण समारोह नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में शासन द्वारा मनोनीत 5 पार्षदों यानी एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह आज 15 जुलाई 2026 दिन बुधवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू थे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, भाजपा संगठन प्रमुख एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बालोद राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नगरी निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी पुरोबी वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष चिखलाकसा कुंती देवांगन, उपाध्यक्ष राजू रावटे मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशाल मोटवानी, संजीव सिंह, भूपेंद्र श्रीवास, सुरेश जायसवाल, अरुणा रामटेके सहित शहर के गणमान्य नागरिक, मंडल एवं जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी सुरेश साहू ने शासन द्वारा मनोनीत किए गए पांचों पार्षद (एल्डरमैन ) राजेश दसोड़े, महेंद्र सिंह गुड्डू, महेंद्र पिपरे, राकेश देवांगन और ललित सिंह लड्डू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।चंदूलाल साहू – विकास और शांति दोनों जरूरी मुख्य अतिथि चंदूलाल साहू ने कहा “आज इस शहर के विकास और निर्माण के लिए 5 और पार्षद तैयार हो गए हैं। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। नगर पालिका में साफ पीने का पानी मिले, पर्याप्त रोशनी हो, शहर स्वच्छ रहे और हर सुख-सुविधा मिले, इसके लिए हमें मिलकर विचार करना होगा। केंद्र और राज्य सरकार की जो योजनाएं बनी हैं वह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।” https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260715-WA0165.mp4उन्होंने कहा “मैं समझता हूं वो भाग्यशाली हैं जो छत्तीसगढ़ में पैदा हुए। यहां नदी, जंगल, पहाड़, कोयला, सोना सब कुछ है। पूर्व वक्ताओं ने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं होगी, ये बहुत अच्छी बात है। हमारा प्रदेश शांतिप्रिय है, सब भाईचारे से रहते हैं। लेकिन कुछ लोग यहां की शांति भंग करना चाहते हैं, धर्मांतरण और रीति-रिवाज बदलना चाहते हैं। हमें सजग रहना होगा।” उन्होंने एल्डरमैन और पार्षदों से आह्वान करते हुए कहा “सभी समन्वय स्थापित करके शहर के विकास के लिए काम करें। नगरीय निकाय के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं होगी। यह नगर आदर्श नगर बने, कोई झगड़ा न हो, पुलिस-न्यायालय जाने की जरूरत न पड़े। तभी हमारे पूर्वजों के रामराज्य की कल्पना दल्ली राजहरा से शुरू होगी।”चेमन देशमुख – शहर का जनसंख्या घटना सबसे बड़ी चुनौती भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा “पहले नगर पालिका में 27 पार्षद थे, अब 5 एल्डरमैन और अध्यक्ष मिलाकर कुल 33 लोगों के कंधों पर शहर के विकास की जिम्मेदारी है। आप सभी विकास के लिए प्रस्ताव बनाएं। विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी।” https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260715-WA0150.mp4उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा “शहर की जनसंख्या दिन-ब-दिन कम हो रही है, ये बहुत बड़ी चुनौती है। दल्ली राजहरा कभी जिले का सबसे बड़ा शहर था। उसे वापस पुराने आकार में लाना है। फिर से सुंदर शहर का रूप देने के लिए आप सबको एकजुट होकर काम करना होगा।”राकेश यादव – सेवा ही सबसे बड़ा धर्म https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260715-WA0164.mp4भाजपा संगठन प्रमुख एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बालोद राकेश यादव ने कहा “भारतीय जनता पार्टी लगातार देश के विकास के लिए लगी हुई है। हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वंशज हैं। हमारा मानना है कि देश का विकास अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। पार्षदों से आग्रह है इसे पूरा करें। दल्ली राजहरा में रहने वाले 45 हजार देवी-देवताओं की पूजा करने का अवसर मिला है। विकास कार्य के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी। जनप्रतिनिधि का काम सेवा करना है, इसे हमेशा ध्यान रखें।”सौरभ लुनिया – विकास कार्य निरंतर जारी https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260715-WA0149.mp4जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने कहा “भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे शहर में लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति हो रही है। चाहे स्टेडियम की बात हो, 100 बिस्तर अस्पताल हो, शहर का सौंदर्यीकरण हो या सीसी नाली का काम हो। कोई काम अभी होगा, कोई आने वाले समय में होगा। हम सब मिलकर नगर पालिका में विकास की गति को और बढ़ाएंगे।”तोरण लाल साहू – पट्टा, पानी और खेल मैदान की घोषणा https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260715-WA0161.mp4नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा “शासन के नियमों के अनुसार हम दल्ली राजहरा के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में हमारा शहर बहुत तरक्की करेगा। अभी सीसी रोड और नाली का काम कराया है।” उन्होंने सबसे बड़ी घोषणा करते हुए कहा “मूल रूप से हमारी पट्टे की मांग थी, वह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और चेमन देशमुख जी के सहयोग से पूर्ण हुई है। जल्द ही 270 एकड़ जमीन में रहने वाले शहरवासियों को निशुल्क पट्टा दिया जाएगा। सीएमओ के आदेश पर कमेटी बनाकर सर्वे शुरू हो गया है। प्रत्येक परिवार को निशुल्क पट्टा मिलेगा।” उन्होंने आगे बताया “शहर में पानी की सुविधा के लिए जल आवर्धन योजना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आगामी गर्मी तक योजना पूरी हो जाएगी और सभी के घरों में पीने का साफ पानी मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय जल्द शुरू होगा, सभी प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। 100 बिस्तर अस्पताल खोलने के लिए चेमन देशमुख और सौरभ लुनिया प्रयास कर रहे हैं। सौरभ लुनिया के प्रयास से 5 करोड़ रुपये की राशि से सर्वसुविधा युक्त खेल मैदान के लिए राशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही शहर को बेहतरीन खेल मैदान मिलेगा।”कार्यक्रम का संचालन राजस्व लिपिक गोविंद राम साहू ने किया। आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका परिषद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का भरपूर योगदान रहा।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260715-WA0148.mp4रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनल शपथ ग्रहण समारोह की यादगार पल Spread the lovePost navigationडौंडीलोहारा में 40 साल से काबिज बुजुर्ग महिला को मिला न्याय, तहसीलदार ने अवैध दावे को किया खारिज ..! परिक्षेत्र साहू समाज ने किया पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस का सम्मान..!