दल्ली राजहरा मंगलवार 21 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541भाजपा युवा मोर्चा की सहारणीय पहल भीष्म रथ प्रांगण से हुई शुरुआत, जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश । नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दल्ली राजहरा मंडल ने मंगलवार को साप्ताहिक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ नगर के व्यू प्वाइंट स्थित भीष्म रथ प्रांगण से किया गया।युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए प्रांगण परिसर की सफाई की और आम नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक, कचरा उठाकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। स्वच्छता नागरिकों का नैतिक कर्तव्य: रामेश्वर साहूकार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन या नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास की सफाई का ध्यान रखे तो नगर स्वतः स्वच्छ हो जाएगा। उन्होंने युवा मोर्चा की इस पहल की सराहना की और इसे निरंतर जारी रखने की बात कही। जनसहभागिता से बनेगा सुंदर नगर: तोरणलाल साहूनगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरणलाल साहू ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घर के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई में भी सहयोग करें। उन्होंने युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक सप्ताह अभियान चलाने के निर्णय को सराहनीय बताया। हर मंगलवार होगा स्वच्छता अभियानयुवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर गनीर ने घोषणा की कि नगर को स्वच्छ और जागरूक बनाने के उद्देश्य से अब प्रत्येक मंगलवार को नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी और अधिक से अधिक नागरिकों को इस जन-अभियान से जोड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि भीष्म रथ प्रांगण के बाद अगले सप्ताह अभियान किसी अन्य सार्वजनिक स्थल पर चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य पूरे नगर में स्वच्छता का वातावरण तैयार करना है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थितइस अभियान में वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद श्री मेवा पटेल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री मुकेश खास, मंडल मंत्री श्री समर्थ लखानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री ललित जैन, उपाध्यक्ष श्री एम.डी. इमरान, मंडल महामंत्री श्री राहुल साहू, उपाध्यक्ष श्री राहुल शर्मा, श्री रौनक साहू, श्री रोहित साहू एवं कार्यालय प्रभारी श्री शेखर सहित युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने मिलकर श्रमदान किया और नागरिकों को कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में धूमधाम से मनाया जा रहा श्री जगन्नाथ महोत्सव, 24 जुलाई को भव्य बहुड़ा रथ यात्रा और संगीतमय भजन का आयोजन । दिघवाड़ी स्कूल में लाल पानी की समस्या पर ग्रामवासियों का आंदोलन, रातों-रात लगा नया हैंडपंप ।