दल्ली राजहरा गुरुवार 23 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

हिंदू होटल के पास हुआ हादसा, गलत दिशा में गई कार ने खंभे और टायरों को मारी टक्कर 
डौंडी के बंधियापारा निवासी परिवार चौथिया कार्यक्रम से लौट रहा था ।

 तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दल्लीराजहरा में देखने को मिला। बुधवार रात्रि लगभग 12:15 से 12:30 बजे के बीच एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा जाने से 21 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार 5 लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई ।
जानकारी के अनुसार डौंडी के बंधियापारा निवासी रणजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ ग्राम चिपरा में एक चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से वापस लौटते समय हिंदू होटल के पास उनकी स्पिट कार CG 07 BM 1040 तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चली गई।

कार पहले दुकान के पास रखे टायरों से टकराई और फिर नाली पार कर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा मुड़ गया और कार का एयरबैग भी खुल गया।

इस हादसे में कार में सवार 21 वर्षीय शारदा पाटिल पिता पुरुषोत्तम पाटिल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शारदा बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आई थी वह दुल्हन के मौसी की लड़की थी।
हादसे में मामूली रूप से घायल जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी
1. रणजीत सिंह पाटिल – 55 वर्ष, कार चालक, निवासी बंधियापारा डौंडी
2. ममता पति भादूराम – 40 वर्ष, निवासी साल्हे टोला लोहारा  
3. नीतू पिता रणजीत – 35 वर्ष
4. रंजना रावटे पिता उत्तम रावटे – 22 वर्ष, निवासी ग्राम कोचेरा लोहारा
5. मेघा ठाकुर पिता घनश्याम ठाकुर – 21 वर्ष, निवासी डोंगरगांव
हादसे के बाद मृतक एवं घायलों को स्थानीय शहीद अस्पताल लाया गया, जहां मृतक के शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। वहीं घायलों का  प्राथमिक जांच के उपरांत छुट्टी दे दी गई ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार  को जब्त कर लिया है। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!