दल्ली राजहरा गुरुवार 23 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

👉जगन्नाथ पूजा बाहुडा यात्रा और महाभंडारा के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन
👉छत्तीसगढ़ की लोकगायिका ज्योति सोनी सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुति ।

 

 भगवान श्री जगन्नाथ की बाहुडा यात्रा और महाभंडारा के पावन उपलक्ष्य में कल शुक्रवार 24 जुलाई को दल्लीराजहरा में भक्ति की गंगा बहेगी। जगन्नाथ सेवा प्रांगण में “भव्य भक्ति तरंग” हिंदी भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 11 बजे से प्रारंभ होगा।

श्री जगरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष मोनू चौधरी ने बताया कि इस भक्तिमय आयोजन में श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ के भजनों में लीन होंगे। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका ज्योति सोनी होंगी। ज्योति सोनी अपनी टीम के साथ मधुर एवं भक्तिमय हिंदी भजनों की लाइव प्रस्तुति देंगी।

 

इसके साथ ही प्रसिद्ध भजन गायक राजेश कश्यप और रंजन भारद्वाज भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा दिए जाने वाले संगीत और भजनों से पूरा प्रांगण भक्तिमय माहौल में डूब जाएगा।

 

श्रीमती पूरोबी वर्मा (अध्यक्ष सर्व समाज समरसता समिति ) ने नगर के सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। समिति ने कहा कि यह आयोजन भक्ति, श्रद्धा और आस्था का संगम होगा।

 

 कार्यक्रम की मुख्य बातें:

 

👉 1. तिथि और समय: कल शुक्रवार 24 जुलाई 2026, दोपहर 11 बजे से
👉2. स्थान: जगन्नाथ सेवा प्रांगण, दल्लीराजहरा
👉3. उपलक्ष्य: जगन्नाथ पूजा बाहुडा यात्रा एवं महाभंडारा
👉 4. मुख्य कलाकार: लोकगायिका ज्योति सोनी, भजन गायक राजेश कश्यप, भजन गायक रंजन भारद्वाज
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!