दल्ली राजहरा गुरुवार 23 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली बच्चों को अति आवश्यक जानकारी बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सांई शिशु मंदिर स्कूल कोण्डेपावर, दल्लीराजहरा के छात्र-छात्राओं को विशेष जानकारी दी गई।स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाईजर रेखू राम साहू ने बच्चों को मलेरिया, डेंगू और चिकुनगुनिया के लक्षण एवं बचाव के उपाय बताए। क्या-क्या बताई गई जरूरी बातें:1. मलेरिया-डेंगू से बचाव – कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराएं। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।2. डेंगू के लक्षण – डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन में काटता है। तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, बेचैनी और जी मिचलाना इसके प्रमुख लक्षण हैं। बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।3. स्वच्छता – उल्टी-दस्त से बचने के लिए पानी उबालकर पिएं। ज्यादा मसालेदार खाना न खाएं। शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं। व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।HPV टीकाकरण की जानकारी सुपरवाईजर साहू ने भारत सरकार द्वारा 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे HPV टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ह्यूमन पेपिलोमावायरस एक आम वायरस है, जो सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण बन सकता है। HPV का टीका सुरक्षित एवं प्रभावी है। किशोरावस्था में लगवाने से इसका असर ज्यादा होता है और कैंसर का खतरा कम हो जाता है।यह टीका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा में निःशुल्क लगाया जा रहा है।कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र कुमार माने सर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationअवैध प्रवासियों की सूचना के लिए शासन से जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-1905, पर सूचना देने राजहरा थाना प्रभारी ने की अपील । झरिया लोहार समाज डौंडी ब्लॉक के अध्यक्ष बने राजकुमार विश्वकर्मा और सचिव की जिम्मेदारी मिली महेश कुमार को ।