दल्ली राजहरा गुरुवार 23 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 झरिया लोहार समाज जिला बालोद की तिमाही बैठक डौंडी ब्लॉक के दल्लीराजहरा परिक्षेत्र स्थित राजा बाड़ा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री कोमल विश्वकर्मा ने की।

बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में समाज के सजातीय भाई-बहन उपस्थित रहे। बैठक में समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष श्री कोमल विश्वकर्मा ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहते हैं वे आगे आएं। उनके आह्वान पर दल्लीराजहरा परिक्षेत्र के लिए योग्य और सक्रिय नेतृत्व के चयन हेतु चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिला सचिव श्री सोहन विश्वकर्मा और जिला प्रवक्ता श्री व्यासनारायण विश्वकर्मा सहित जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।

 डौंडी ब्लॉक प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी:

( राजकुमार  विश्वकर्मा )
1. अध्यक्ष – राजकुमार विश्वकर्मा
2. संरक्षक – लोकेश विश्वकर्मा  
3. उपाध्यक्ष – कन्हैया लाल विश्वकर्मा
4. सचिव – महेश कुमार विश्वकर्मा
5. कोषाध्यक्ष – मिथलेश कुमार विश्वकर्मा

 

 ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी:

( जानकी विश्वकर्मा )
1. अध्यक्ष – जानकी विश्वकर्मा
2. संरक्षक – इंद्राणी विश्वकर्मा
3. उपाध्यक्ष – शारदा विश्वकर्मा
4. सचिव – मीना विश्वकर्मा
5. कोषाध्यक्ष – लक्ष्मी विश्वकर्मा

 

 दल्लीराजहरा परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारी:
(हेमलाल विश्वकर्मा)
1. अध्यक्ष – हेमलाल विश्वकर्मा
2. संरक्षक – ताराचंद विश्वकर्मा
3. उपाध्यक्ष – आनंदी राम विश्वकर्मा
4. सचिव – राजकुमार विश्वकर्मा
5. सह सचिव – उमेश विश्वकर्मा
6. समाज सेवक – संजू विश्वकर्मा

 

नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारियों ने बधाई दी और समाज हित में कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!