दल्ली राजहरा शनिवार 15 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के रंग अभी फीके भी नहीं पड़े थे कि बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर आई। ग्राम घोठिया में एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां की लकड़ी के पीढ़े से मारकर हत्या कर दी।मृतका की पहचान 50 वर्षीय सुशीला बाई गावड़े के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बेटे लिकेश कुमार गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। क्या है पूरा मामलाडौंडी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे सुशीला बाई शराब के नशे में थीं। इसी दौरान उनका अपने बेटे लिकेश कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर लिकेश ने पास में रखा लकड़ी का पीढ़ा उठाया और अपनी मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुशीला बाई वहीं जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मां की चीखें शायद गांव तक भी नहीं पहुंच पाईं। आरोपी बेटा जश्न के बाद आया मातमगांव में सुबह स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब ग्रामीण घर लौटे तब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। दोपहर में डौंडी थाने को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम करीब 2 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे लिकेश कुमार गावड़े को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। एक तरफ गांव में तिरंगा फहराकर देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे, दूसरी तरफ उसी गांव में एक बेटे ने अपने हाथों से मां की जिंदगी खत्म कर दी। स्वतंत्रता दिवस की खुशियां इस घटना के बाद मातम में बदल गईं।पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शराब के नशे के कारण विवाद होना सामने आया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।Spread the lovePost navigation“अंग्रेज गए, शोषण बाकी है”: खनिज नीति में बदलाव को लेकर चिंता के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस । “शहीदों के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि”: भाकपा कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ।