दल्ली राजहरा रविवार 16 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जन मुक्ति मोर्चा के प्रयासों से नगर पालिका क्षेत्र दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 18 स्थित राजाबाड़ा स्कूल के बच्चों को आखिरकार शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई है। जन मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष महेंद्र गंजीर “गुड्डू” के ज्ञापन पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने तत्काल कार्यवाही करते हुए स्कूल में नल कनेक्शन लगवा दिया।लंबे समय से स्कूल में नल नहीं होने के कारण बच्चे बाहर लगी पानी टंकी का गंदा पानी पीने को मजबूर थे। जानकारी के अनुसार उक्त टंकी की कई वर्षों से सफाई नहीं हुई थी। टंकी में काई जमी होने के कारण पानी दूषित हो गया था, जिससे बच्चों के मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू बुखार से पीड़ित होने की आशंका बढ़ गई थी।इस गंभीर समस्या को लेकर जन मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष महेंद्र गंजीर “गुड्डू” ने 12-8-2026 को मोर्चा के लेटर के माध्यम से नगर पालिका में आवाज उठाई। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द राजाबाड़ा स्कूल में नल के माध्यम से शुद्ध पानी की व्यवस्था की जाए और स्कूल से लगी पानी टंकी की सफाई कराई जाए।ज्ञात हो कि वर्तमान में पुराने राजाबाड़ा में 15 अगस्त को रामधनी का कार्यक्रम आयोजित होता है। इस कार्यक्रम का चाय-नाश्ता और खाना नए राजाबाड़ा स्कूल में ही बनता है। इसे ध्यान में रखते हुए मोर्चा ने नगर पालिका अध्यक्ष से 14-8-2026 तक स्कूल में नल और टंकी की सफाई सुनिश्चित करने का निवेदन किया था। जन मुक्ति मोर्चा के दबाव और पहल के बाद 14-8-2026 को ही स्कूल में नल कनेक्शन लगा दिया गया। साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा टंकी की काई साफ कर ब्लीचिंग पाउडर डालकर पानी को फिल्टर भी किया गया।इस त्वरित कार्यवाही के लिए महेंद्र गंजीर ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समय पर निराकरण ही जनप्रतिनिधियों की असली पहचान है। इस सफलता पर पुराना बाजार वार्ड क्रमांक 18 राजाबाड़ा स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं, पालकों और वार्डवासियों ने जन मुक्ति मोर्चा के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी के रास्ते पर चलने के लिए मोर्चा को बधाई भी दी।Spread the lovePost navigation“एक फल, एक मुस्कान”: स्वतंत्रता दिवस पर D-MAC ने 300 पैकेट बांटकर चेहरे खिलाए । 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे इंस्टीट्यूट में गूंजे देशभक्ति के सुर: दीपक सोना बने विजेता ।