दल्ली राजहरा शुक्रवार 21 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 थाना गुरूर पुलिस ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए सराहनीय कार्य किया है। सोंहपुर और रमतरा गांव के 25 किसानों से लगभग 10 लाख 79 हजार रुपये के अनाज की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को सूचना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है।प्रार्थी मिथलेश कुमार साहू निवासी ग्राम सोंहपुर ने अपने गांव और ग्राम रमतरा के किसानों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह अप्रैल 2026 में आरोपी हितेश्वर मण्डावी और भानु सिन्हा सोंहपुर गांव आए थे। गांव के ही इमेन्द्र कुमार ठाकुर के माध्यम से उन्होंने किसानों से संपर्क किया। आरोपियों ने बाजार से अधिक दाम 5200 रुपये प्रति क्विंटल का लालच देकर प्रार्थी का 20.91 क्विंटल चना सहित अन्य किसानों का चना, अरहर, लाखड़ी और बटरी कुल लगभग 10,79,500 रुपये का अनाज पिकअप वाहन में भरकर ले गए और पैसे नहीं दिए।रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी भानुप्रताप सिन्हा पिता चंद्रहास सिन्हा उम्र 31 साल निवासी बोरतरा और इमेन्द्र कुमार ठाकुर पिता स्व नरेश ठाकुर उम्र 39 साल निवासी सोंहपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी भानुप्रताप सिन्हा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 24 ई 1300 कीमत लगभग 5 लाख रुपये जप्त किया गया है। प्रकरण का अन्य आरोपी हितेश्वर मण्डावी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 21.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कुलेश्वर यादव, आरक्षक पिताम्बर निषाद, कोमल साहू, पुलेश कटेन्द्र एवं विवेक सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही है।Spread the lovePost navigationसोमेश जायसवाल की पहल रंग लाई: सुशासन तिहार में लगे आवेदन से बदली 300 मीटर केबल लाइन, 70 परिवारों को राहत । माँ झरन मैय्या दरबार में 24 अगस्त को महारुद्राभिषेक: 21 सालों से अटूट है सावन में अभिषेक की परंपरा ।