दल्ली राजहरा शनिवार 22 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक दल्ली राजहरा द्वारा राजहरा लौह अयस्क खान समूह के नव नियुक्त महाप्रबंधक (प्रभारी) ए. के. सिंह जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में श्रमिकों और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय और सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित होंगे।

 

SBU-1 के एक्सटेंशन पर पुनर्विचार की मांग – सौंपा मांग पत्र

स्वागत समारोह के दौरान यूनियन ने एक गंभीर औद्योगिक मुद्दे पर मांग पत्र सौंपा। यूनियन ने SBU-वन के संचालन में एक्सटेंशन पर पुनर्विचार की मांग की है।

 

यूनियन का कहना है कि SBU-1 प्लांट बंद होने से लगभग 100 से 150 व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से तथा लगभग 1,000 व्यक्ति अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही BSP पेलेट प्लांट को वेस्ट मटेरियल प्रोसेसिंग के बाद मिलने वाला फाइंस उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

 

BSP को हो रहा है दोहरा नुकसान

 

यूनियन सचिव भूपेन्द्र कुमार दिल्लीवार ने बताया कि वर्तमान में पेलेट प्लांट की आवश्यकता पूरी करने के लिए सिंटर फाइंस, जो सिंटर उत्पादों के लिए उपयोग होना चाहिए, उसे पेलेट प्लांट को दिया जा रहा है। इससे अन्य उत्पादों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है और BSP को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

वित्तीय वर्ष में SBU-1 के रिजेक्ट मटेरियल की प्रोसेसिंग होनी थी, लेकिन प्लांट बंद होने से डिग्रेडेड मटेरियल को बिना प्रोसेसिंग के ही फाइनल कर पेलेट प्लांट में उपयोग किया जा रहा है। इससे SBU-1 की वास्तविक प्रोसेसिंग क्षमता का उपयोग नहीं हो पा रहा है।

 

सबसे चिंताजनक बात यह है कि SBU-2 की उत्पादन क्षमता अभी तक 10% भी पूरी तरह चालू नहीं हो पाई है, इसके बावजूद SBU-1 को बंद कर दिया गया है। यूनियन ने मांग की है कि SBU-2 के पूर्ण रूप से चालू होने तक SBU-1 को एक्सटेंशन दिया जाना अधिक उचित और व्यावहारिक होगा।

 

 इनकी रही उपस्थिति 

 

इस अवसर पर यूनियन के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष अभय सिंह, राजहरा शाखा अध्यक्ष तिलक राम मानकर, सचिव भूपेन्द्र कुमार दिल्लीवार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतिराम कोसमा, संजय रावत, गौतम वर्मा, वीरेन्द्र पटले, प्रवीण शर्मा, युवराज साहू, सुशील ताम्रकार, प्रमोद गुप्ता, मनीष मीना, लक्ष्मण शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!