दल्ली राजहरा शुक्रवार 28 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 बंग समाज के द्वारा पहली बार बंगाली क्लब दल्ली राजहरा में महिलाओं के द्वारा सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

 सावन की हरियाली, उमंग और उत्साह से इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मिठू करफा के द्वारा आमंत्रित सभी महिलाओं का पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत पूरोबी वर्मा ( अध्यक्ष अग्रगामी महिला समिति बंगाली क्लब) के स्वागत उद्बोधन से हुआ ,जिसमें उन्होंने समारोह के आयोजन का उद्देश्य बताई कि आज का हमारा सावन मिलन समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि हम सभी महिलाओं के बीच प्रेम, एकता ,और अपनत्व का सुंदर संगम है और हम सबको प्रकृति से जुड़ने का मौका मिलता है।

 इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई । जिसमें फैशन शो की रंग बिरंगी थीम के साथ आकर्षक रैंप वॉक में सभी महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। समारोह में मनोरंजन को और अधिक रोचक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया ।

जिसमें सभी ने अपनी प्रतिभा एवं चंचलता का प्रदर्शन किया। इसके बाद डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 इसके बाद “सावन क्वीन” का चुनाव किया गया जिसमें सीनियर ग्रुप में रीता बनर्जी और जूनियर ग्रुप में दीपा माइति का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इन्हें शिल्पी राय के द्वारा खूबसूरत पौधे उपहार स्वरूप दिए गए। अंत में इस समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार देकर उनका सम्मान किया गया।

सावन मिलन समारोह में बंगाली क्लब दल्ली राजहरा में नारी शक्ति, एकता, सौहाद्र और सांस्कृतिक उत्सव का एक यादगार उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से सभी महिलाएं उत्साहित एवं प्रसन्न नजर आई ।
और भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिल्पी राय पूर्णिमा मंडल , पुरोबी वर्मा एवं मुनमुन सिन्हा के द्वारा किया गया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!