दल्ली राजहरा शुक्रवार 28 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में बी.एस.पी. माइंस के एच.एम.ई. गैरेज के समीप सहकर्मियों ने मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए फलदार वृक्ष लगाए गए।

 

सभी साथियों ने मिलकर आम और नींबू के 8 फलदार पौधे लगाये और जीवन भर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने कहा कि जैसे एक बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और रक्षा की कामना करती है, वैसे ही आज हमने इन पौधों को रक्षा-सूत्र मानकर लगाया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा, फल और हरियाली मिल सके।

वृक्षारोपण के साथ-साथ प्रकृति जागरण का भी संदेश दिया गया।

 

इस अवसर मुख्य रूप से  गौतम बेरा ,गणपत,पुरन लाल रावटे,चोवा राम,रीखू, अरविंद, उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि वृक्षारोपण से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है, यही सच्चा कर्म और धर्म है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!