दल्ली राजहरा शनिवार 29 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जिला पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरजिला दोपहिया वाहन चोर उमेश यादव उर्फ सन्नाटा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा सहित कुल 3 वाहन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना अर्जुन्दा, गुण्डरदेही पुलिस की विशेष भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बालोद विनय कुमार साहू एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में आरोपियों की पतासाजी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 24.08.2026 को अर्जुन्दा में प्रार्थी के मकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BP 7301 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, जिस पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 303(2) BNS कायम किया गया।इसी दिन बालोद न्यायालय के पास से प्रार्थी की फैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 24 F 5368 चोरी हो गई थी, जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 445/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। ऐसे पकड़ाया आरोपी टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से एनालिसिस कर संदेही को चिन्हांकित किया गया। पकड़े जाने पर आरोपी उमेश यादव उर्फ सन्नाटा ने बताया कि वह दिनांक 20.08.2026 को मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में दुर्ग जेल से रिहा हुआ था। रिहा होने के बाद 23/24.08.2026 की रात अर्जुन्दा शहर पहुंचकर एक मकान के सामने खड़ी बजाज मोटरसाइकिल चोरी की, फिर 24.08.2026 को बालोद जिला न्यायालय के पास से फैशन प्रो चोरी की और उसके बाद धमतरी से कुरूद जाकर वहां से एक एक्टिवा चोरी कर अपने ससुराल अर्जुन्दा जा रहा था। (आरोपी सन्नाटा)इसी दौरान साइबर सेल टीम बालोद एवं थाना अर्जुन्दा, गुण्डरदेही पुलिस ने उसे चोरी के वाहनों सहित धर दबोचा।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260829-WA0040.mp4आरोपी का विवरण उमेश यादव उर्फ सन्नाटा, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 56, एसटीएफ बघेरा, हाई स्कूल के पास, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260829-WA0043.mp4आदतन अपराधी है सन्नाटा आरोपी के विरुद्ध पहले से ही 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद जिलों में वाहन चोरी के मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 3 दोपहिया वाहन जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।Spread the lovePost navigation“बस्तर में नक्सलवाद खत्म, अब कॉर्पोरेट राज की शुरुआत..!” – छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने उठाए सवाल बालोद जिले के एकमात्र गौ धाम का भर्री टोला ( कुसुम कसा) में भव्य शुभारंभ ।