दल्ली राजहरा रविवार 20 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 “ जनपद सदस्य आशा आर्य और जनपद सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास संगठन संजय मंजू बैंस के हाथों हुआ लोकार्पण ।”

 ग्राम पंचायत भर्रीटोला (कुसमकसा) में बालोद जिले के एकमात्र गौधाम का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। राज्य शासन एवं छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग में पंजीकृत कान्हा गोकुल समिति के संचालन में यह गौधाम शुरू किया गया है। इसका लोकार्पण मुख्य अतिथि जनपद सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति मंजू संजय बैस तथा जनपद सदस्य आशा आर्य के करकमलों से हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं गौ माता की वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर गौधाम का विधिवत शुभारंभ किया तथा गौ माता का पूजन कर उनके संरक्षण एवं सेवा का संकल्प लिया।

बताया गया कि इस गौधाम में जिलेभर की घुमंतू एवं निराश्रित लगभग 200 गौवंश को सुरक्षित रखकर उनकी देखभाल की जाएगी, जो राज्य सरकार की गौ संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

गौधाम हमारी संस्कृति और सेवा का प्रतीक – मंजू बैस

मुख्य अतिथि मंजू संजय बैस ने कहा कि गौधाम केवल पशुओं के आश्रय का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सेवा और संवेदना का प्रतीक है। राज्य शासन द्वारा गौवंश संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को जनसहयोग से और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कान्हा गोकुल समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए गौधाम की सतत देखभाल का आह्वान किया।

यह पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा – आशा आर्य

 

जनपद सदस्य आशा आर्य ने कहा कि निराश्रित गौवंश की सेवा हम सभी का नैतिक दायित्व है। भर्रीटोला में शुरू हुआ यह गौधाम पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और ग्रामीणों की सहभागिता से गौ संरक्षण का यह अभियान और मजबूत होगा।

 

“उद्घाटन के अवसर पर इनकी गरिमामयी उपस्थिति”

इस अवसर पर योगेश्वर यादव जिला अध्यक्ष गौधाम समिति बालोद, पुरुषोत्तम राजपूत सदस्य जिला गौधाम, विनोद साहू जिला गौधाम समिति, नूतन कोठारी उपसरपंच, पोषण धनकर अध्यक्ष कान्हा गोकुल समिति, तुलेश राम मड़ियारे ग्राम पटेल, घनश्याम गुनेंद्र पूर्व सरपंच, माखन कोठारी पूर्व सरपंच, राजेश्वर राव किर्दत, दुर्गा प्रसाद तापड़िया, जनक चंद्राकर, डॉ. डी.के. सिहरे उप संचालक पशु चिकित्सा, डॉ. अभिषेक मिश्रा पशु चिकित्सक, डॉ. विश्वजीत दिल्लीवार पशु चिकित्सक, जीवन देवांगन, साकेत वर्मा, प्रीति नायक, महिमा चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन कान्हा गोकुल समिति द्वारा किया गया, अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!