दल्ली राजहरा बुधवार 02 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 दो दिवसीय तहसील स्तरीय “अखंड रामायण” का भव्य आयोजन गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम खलारी में पहली बार दो दिवसीय तहसील स्तरीय अखंड रामायण एवं तुलसीदास जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। 29 एवं 30 अगस्त 2026 को माँ शीतला मंदिर प्रांगण में यह आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में अखंड रामायण प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें जिले भर की नौ प्रसिद्ध मानस मंडलियों ने अपनी सुमधुर वाणी से रामचरितमानस का पाठ कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन मंडलियों ने दी प्रस्तुति – – निकेतन मानस मंडली, नेवारीकला (बालोद)– श्रीकृष्णा मानस मंडली, चैनगंज– वक्रतुंड मानस मंडली, विनायकपुर– जय बजरंग मानस मंडली, देवारभाट– गुरुकृपा बाल संस्कार मानस मंडली, बेलमांड– तुलसी मानस मंडली, तरौद– हरिओम मानस मंडली, धरमी– गौरी महिला मानस मंडली, रेंगाकठेरा– श्रीमती गिरजा देवी मानस कोकिला, कुसुमकसाकार्यक्रम का बेहतरीन संचालन माधव राम सर्पा ने किया। मुख्य अतिथि ने बताया तुलसीदास जी के जीवन का मर्मकार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रांत अध्यक्ष जगदीश देशमुख ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में कई बाधाएं आती हैं, और बाधाओं को पार कर ही वह सच्चे सुख का अनुभव करता है। गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन में भी अनेक बाधाएं आईं, लेकिन उन्होंने ईश्वर पर अटूट आस्था रखी और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ महाकाव्य पावन ग्रंथ श्री रामचरितमानस की रचना की। उन्होंने कहा कि सच्ची सेवा ही प्रभु की सेवा है। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मानस मर्मज्ञ एवं मानस वक्ताओं पहाड़ सिंह साहू, त्रेता चंद्राकर, लीलार सिन्हा, बी.आर. बेलसर, विष्णु देव सोरी, भरत कौशिक एवं पुरुषोत्तम राजपूत ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम को मंजूलाल धनकर, सुरेश कोठारी और माधव राम सर्पा ने भी संबोधित किया। ग्रामवासियों का रहा सराहनीय सहयोगकार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम खलारी के सरपंच आत्माराम दुग्गा, पुखराज निषाद, उमाकांत साहू, दीपक आरदे, गंगाराम साहू, बालेश्वर सावलकर, प्रकार दहिबेले, गोपाल साहू, ग्राम पटेल अनिल निषाद, हुकुम साहू एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।Spread the lovePost navigationसरकारी फाइलों में चमक, सड़क किनारे सिसकती हकीकत : जिला मुख्यालय बालोद की एक तस्वीर ने खोल दी सिस्टम की पोल । छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बच्चों के सुख समृद्धि और पुत्र कामना की त्यौहार कमर छठ दल्ली राजहरा में बड़े धूमधाम से मनाया गया l