दल्ली राजहरा गुरुवार 24 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 पथराटोला में गाज गिरने से घायल हुई महिलाओं से मिलने आज भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा सहित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन, उपाध्यक्ष राजू रावटे, पार्षद खेदूराम गौतम और एल्डरमैन हरजीत सिंह ज्योति अस्पताल, चिखलाकसा पहुंचे।प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि कल बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे पथराटोला निवासी श्रीमती मलेदरी बाई पिसदा (कालिन्दी बाई) एवं रामेश्वरी सहारे खेत से अपने घर लौट रही थीं, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांव वालों और परिवारजनों ने तत्काल उन्हें ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया।वर्तमान में श्रीमती मलेदरी बाई पिसदा अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका उपचार जारी है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने परिजनों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, वे बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाई जाएगी और नियमानुसार मुआवजा राशि भी शीघ्र प्रदान करवाई जाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationसेवा पखवाड़ा में अरमुरकसा में दिखा आस्था और श्रमदान का संगम, राम-जानकी मंदिर की छत ढलाई में उमड़ा जनसैलाब । नगरीय निकाय के कर्मचारी जाएंगे एक दिवसीय हड़ताल पर, 9 अक्टूबर को तूता में दिखाएंगे ताकत ।