दल्ली राजहरा गुरुवार 24 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर प्रदेश भर के नगरीय निकाय कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। इसी कड़ी में बालोद जिले के अंतर्गत आने वाले सभी नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी भी 9 अक्टूबर को नवा रायपुर के तूता मैदान में आयोजित महा-आंदोलन में शामिल होंगे और अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिला बालोद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री गोविन्द राम साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति सीमा बक्सी को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान स्थानीय अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, विपिन बेहरा, रामगोपाल चंद्राकर, सुनील तारम, धरमु राम बक्शी, बुद्धिमान सिंह, चित्त कुमार कुर्रे, अनंत साहू, अब्दुल कलीम, सुशील टंडन, नारायण एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने किया आह्वानजिला अध्यक्ष श्री गोविन्द राम साहू ने इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आह्वान किया है कि जिला बालोद के सभी निकायों के अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने सक्षम अधिकारी सीएमओ को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश हेतु ज्ञापन सौंपकर 9 अक्टूबर को आयोजित हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और अपनी जायज मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाएं।Spread the lovePost navigationभाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने ज्योति अस्पताल पहुंचकर घायल महिलाओं का जाना हाल, परिजनों को दिया हर संभव मदद का भरोसा । बालोद जिले के लिए बना ब्लैक फ्राइडे: 16 पहिया ट्रक ने खड़ी पिकअप को रौंदा, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल ।