दल्ली राजहरा शुक्रवार 25 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के निजी निवास के सामने उपाध्यक्ष मनोज दुबे द्वारा समर्थकों के साथ रात में किए गए धरना-प्रदर्शन को लेकर तहसील साहू संघ में भारी नाराजगी है। अध्यक्ष शीतल साहू के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दल्लीराजहरा को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन की प्रति कलेक्टर बालोद और नगर निरीक्षक दल्लीराजहरा को भी दी गई है।

क्या है पूरा मामला?
ज्ञापन में उल्लेख है कि 23 सितंबर बुधवार की रात 10:30 बजे से 24 सितंबर गुरुवार सुबह 9:00 बजे तक नगर पालिका उपाध्यक्ष  एवं उनके समर्थकों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के निजी निवास बीएसपी क्वार्टर नं. 35 ए, 2D टाइप हॉस्पिटल सेक्टर के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। यह क्षेत्र शांत रिहायशी इलाका है।

 

साहू समाज का कहना है कि तोरण लाल साहू पूर्व में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं और एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। वे हाल ही में अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनके घर के सामने रात भर हंगामा करना और छवि धूमिल करना घोर निंदनीय है और गरिमामय पद की मर्यादा के खिलाफ है।

समाज की मांग
तहसील साहू संघ का कहना है कि नगर पालिका के आंतरिक विरोध को नगर पालिका परिसर में ही निपटाना चाहिए, किसी के घर के सामने नहीं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस असामाजिक कृत्य पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

ज्ञापन सौंपने वालों में 
शीतल साहू गोविंदराम साहू विमला साहू खूब लाल साहू सुरेंद्र साहू विजय साहू घणाराम साहू राजकुमार साहू सुदर्शन साहू राजकुमार साहू चंदन साहू राज किशोर साहू देवेंद्र साहू उषा साहू दामिनी साहू उमा साहू संतोष कुमार साहू भोज राम साहू ओम साहू तरुणा साहू हेमंत दास साहू रामेश्वर साहू एवं समाजजन उपस्थित थे ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!