दल्ली राजहरा शुक्रवार 25 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 ज्ञानांजलि भवन में गुरुवार 24 सितंबर को दिवंगत लक्ष्मी पाठक माता जी के निमित्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परमात्मा को भोग स्वीकार कराकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 85 वर्षीय लक्ष्मी पाठक माता जी पिछले 25 वर्षों से ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय से जुड़ी हुई थीं। वे चिखलाकसा गीता पाठशाला में छत्तीसगढ़ रत्न समाजसेवी डॉ. शिरोमणि माथुर बहिन जी के सानिध्य में नियमित रूप से परमात्म ज्ञान का अध्ययन करती थीं और सेवाओं में समर्पित रूप से सहयोग देती थीं। शांतचित्त, सरल स्वभाव और सादगीपूर्ण जीवन उनकी विशेष पहचान थी।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉ. शिरोमणि माथुर बहिन जी, पूर्णिमा बहिन जी, आभा बहन, शारदा बहन, अंजली बहन, सुमित्रा बहन, वासंती बहन, गीता मरकाम, विनोद कौशिक, पवन साहू, जानकी साहू, शिवकुमारी कौशिक, पुष्पा गनीर, ममता गनीर, ईश्वर गनीर, संगीता मोरियानी, पी. शंकर राव, गोपेश सोनवानी, जालम सिंह मरकाम सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में गोपेश सोनवानी जी ने दिवंगत माता जी की स्मृति में भावपूर्ण गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया।Spread the lovePost navigationबालोद जिले के लिए बना ब्लैक फ्राइडे: 16 पहिया ट्रक ने खड़ी पिकअप को रौंदा, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल । नगर पालिका अध्यक्ष के घर के सामने रात भर धरने से नाराजगी, साहू समाज ने एसडीएम एवं थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग ।