दल्ली राजहरा शनिवार 17 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन व जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख का जताया आभार कुसुमकसा की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। रेलवे पुल निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 4 करोड़ 21 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति की खबर मिलते ही कुसुमकसा सहित आसपास के गांवों में हर्ष का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे फाटक के कारण वर्षों से आवागमन में भारी परेशानी होती थी। अब पुल बनने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। इस ऐतिहासिक स्वीकृति पर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया।मंजू संजय बैस बोलीं- जनता की समस्या का समाधान ही हमारा संकल्प है जनपद सदस्य मंजू संजय बैस ने कहा कि कुसुमकसा की जनता लंबे समय से इस पुल का इंतजार कर रही थी। विकास घोषणाओं से नहीं, जनता की वास्तविक समस्याओं के समाधान से होता है। यह पुल कुसुमकसा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।संजय बैस बोले- यह पूरे कुसुमकसा की सामूहिक जीत है । भाजपा नेता संजय बैस ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, वर्षों से समस्या झेल रहे पूरे कुसुमकसा की जीत है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिली यह स्वीकृति महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि अब टेंडर व निर्माण प्रक्रिया जल्द पूरी कर कार्य धरातल पर शुरू किया जाए।Spread the lovePost navigationलौह नगरी दल्ली राजहरा शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की भक्ति में लीन !कहीं 68 साल तो कहीं 54 साल पुरानी परंपरा । कोहरे की चादर में लिपटी लौह नगरी, पर्वतीय स्थल सा दिखा दल्ली राजहरा; भीष्म रथ की दुर्दशा से पर्यटक मायूस, सप्तगिरि पार्क में दिखा मनोरम नजारा ।