दल्ली राजहरा बुधवार 28 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के आदेश एवं मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्वामी आत्मानंद विद्यालय दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूक कर अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष श्री तोरण साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में उन्नति के लिए शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कारों का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सजग और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री छगन लाल साहू तथा नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के पार्षद श्री भूपेंद्र श्रीवास उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार से बचाव तथा बाल संरक्षण से जुड़े विषयों की सारगर्भित जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, किशोर न्याय बोर्ड तथा बाल कल्याण समिति के कार्यों से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण पर विस्तार से बात रखते हुए आपात स्थिति अथवा शोषण से बचाव के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के उपयोग की जानकारी दी और किसी भी समस्या के समाधान के लिए इन नंबरों पर संपर्क करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बैनर व पोस्टरों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा महिलाओं व बालिकाओं को समान अवसर एवं सम्मान प्रदान करने में समाज की भूमिका पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति डॉ. एस. कुमार, श्री अनिल सिन्हा, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर श्री परमानंद परसगिया, सुपरवाइजर नेहा चंद्राकर, मोना रावत, मास्टर ट्रेनर रणतिका रात्रे, ओआरडब्ल्यू गुणवती, चैतन्य संस्था से रोशनी यादव, विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationकुसुम कसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान । गौरैया चौरेल में पहली बार हुआ राज्य स्तरीय बौद्ध धम्म महोत्सव, धम्म भूमि में उमड़ा हजारों उपासकों का जनसैलाब ।