दल्ली राजहरा गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 बारिश, भीड़ और भावना – तीनों एक साथ। बंगाली क्लब में बुधवार रात 8 बजे जब विजया सम्मेलन शुरू हुआ, तो लगा ही नहीं बाहर भारी बारिश हो रही है। अंदर 300 लोग, एक परिवार जैसे।

5 दिन की दुर्गा पूजा का समापन विजया सम्मेलन और स्मारिका विमोचन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह आनंद कुमार सिंह और उनकी धर्मपत्नी रेणुका सिंह ने स्मारिका का विमोचन किया।

फिर शुरू हुई बंगाली समाज की सबसे सुंदर परंपरा – छोटों ने बड़ों के चरण स्पर्श किए, बड़ों ने छोटों को आशीर्वाद दिया।

 

आनंद कुमार सिंह (मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह  ) ने जो कहा, वो सबके दिल में उतर गया ।

“मैं भिलाई में लगभग 30 वर्ष तक रहा, लेकिन जिस तरह दल्ली राजहरा के बंगाली समाज द्वारा 5 दिन तक पूरे विधि-विधान और रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की जाती है, वास्तव में भिलाई से बेहतरीन लगा। जो आनंद राजहरा के कार्यक्रम में आया, वो भिलाई में देखने को नहीं मिला। इतने ही कम समय में मुझे राजहरा में हुआ है, राजहरा का अपनापन वास्तव में अपना ही है। यहां आकर ऐसा नहीं लगा कि मुझे कुछ ही समय यहां बीते हैं, बल्कि ऐसा लग रहा है आप लोगों से बहुत पुराना नाता है। मैं पूरा प्रयास करूंगा कि हर वर्ष की दुर्गा पूजा में मैं आप लोगों के साथ बिताऊं।”

 

इस अवसर पर अध्यक्ष सुकांतो मंडल, संरक्षक गगन चंद पड्डया, उपाध्यक्ष गौतम बेरा, सचिव कनक बनर्जी, मदन माइती, महिला समाज अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, उपाध्यक्ष रीना पड्डया, सह-सचिव उत्तम नायक, सोमू पाल, गौतम माइती, कोषाध्यक्ष गौतम बोस, पूजा सचिव सुभाशीष चक्रवर्ती एवं जयंत चक्रवर्ती, सांस्कृतिक सचिव अशोक आइच, कलेक्शन सचिव अरिजीत कु, डेकोरेशन सचिव सजल रॉय, पलाश करफा, भोग सचिव एस.सी. सरकार एवं सी.एस. मंडल, मिथु करफा, संगीता बेरा, रीता बनर्जी, दीपा माइती, जयंती बोस, शिल्पा रॉय, मुनमुन सिन्हा, अदिति आइच, केया आचार्य एवं रानी माइती सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

संरक्षक को उनकी विशेष रचनाओं एवं स्मारिका के निरंतर प्रकाशन में सहयोग के लिए मुख्य अतिथि द्वारा शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

समिति ने बारिश में भी पहुंचे सभी समाजजनों, व्यापारियों, पत्रकारों, नगरपालिका, बीएसपी प्रबंधन, नगर प्रशासन, धार्मिक-सामाजिक संगठनों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!