दल्ली राजहरा

सोमवार 17 फरवरी 2025

भोज राम साहू 9893765541

 

 

दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में अब भारतीय जनता पार्टी से अध्यक्ष के रूप में तोरण लाल साहू बैठेंगे l नगर पालिका चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष के अलावा 15 पार्षद निर्वाचित हुए हैं l वही चार पार्षद जो भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय के रूप में चुनाव जीते हैं वह भी निर्वाचित हुए हैं l यदि इन्हें भी टिकट मिला रहता तो भारतीय जनता पार्टी की 19 पार्षद नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में हुए रहते l

नगर पालिका चुनाव जीतने पर प्रेस के सामने प्रथम इंटरव्यू में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने उनके प्रश्नों का जवाब पर उन्होंने कहा की

 

???? प्रश्न ➖ 25 साल के सुखा को खत्म कर भाजपा ने नगर पालिका जीती है उसके बारे में क्या कहना चाहेंगे …❓

उन्होंने कहा ➖

सारे वार्डों में अलग पहचान बनाएंगे नगर पालिका में विकास की धारा बहाएंगे l साथ-साथ सारे वार्डों की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास करेंगे l जो वादा भारतीय जनता पार्टी ने किया है उसे जरुर पूरा करेंगे l

मुझे पूरा विश्वास था दल्ली राजहरा के मतदाता भाई बहनों ने मुझे जीतायेगे , इस बार बदलाव लाएंगे l आज के परिणाम ने साबित कर दिया कि वास्तव में जनता में आक्रोश थी जिसने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाया l हम विश्वास दिलाते हैं कि आगामी समय में पूरे 27 वार्डों के समस्याओं का समाधान करेंगे l नगर का सौंदर्य करण करेंगे नगर का विकास करेंगे जहां तक रोजगार का सवाल है हम इंडस्ट्री लाने का प्रयास करेंगे l बेरोजगारों के लिए काम करेंगे क्योंकि यह नगर है लौह नगरी है तमाम सर्विसे आती है तमाम सर्विससे जाती है इसलिए हम विश्वास दिलाते हैं कि सभी वार्डों में अच्छा विकास होगा l हमारे भाजपा के कार्यकर्ताओं और सभी समाज के कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से हमें जीताने का प्रयास किया है l हम उनके विश्वास में हम खरा उतरेंगे l

 

➡️ प्रश्न :– जनता को किस प्रकार का सरकार देना चाहेंगे ….❓

उन्होंने कहा कि जो हमने घोषणा पत्र जारी किए हैं उसे पूरा करेंगे l नल जल योजना अस्पताल केंद्रीय विद्यालय रोजगार से संबंधित सभी कार्य जल्द से जल्द पूरा होंगे और जो भी जनता मांग करेगी जो आवश्यकता और जायज होगा उसको भी हम इन 5 साल में पूरा करेंगे l भारतीय जनता पार्टी सरकार जनता की सरकार होगी भारतीय जनता पार्टी का संदेश को हम पूरी दल्ली राजहरा के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे l सरकार का जो भी आदेश होगा उसे क्रियान्वत करेंगे हमारा मकसद रहेगा पूरे राजहरा का विकास राजहरा के हर वर्ग का विकास जय भारत ! जय छत्तीसगढ़!

 

 

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग  अपने प्रवास के दौरान दल्ली राजहरा 15 फरवरी शाम पहुंचे थे उन्होंने तोरण लाल साहू को आशीर्वाद दिया तथा भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए गुप्ता चौक स्थित बजरंगबली के मंदिर में माता टेक कर आशीर्वाद लिया l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!