दल्ली राजहरा

सोमवार 7 अप्रैल 2025

भोजराम साहू 9893 765541

दल्लीराजहरा  में नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने नगरपालिका कार्यालय में कल पदभार ग्रहण किया l पदभार ग्रहण समरोह में भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल व श्रमिक नेता संजय सिंह ने नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 25 साल बाद दल्लीराजहरा में भाजपा के सत्ता आने के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने हैं। जनता को भाजपा के इस कार्यकाल में काफी उम्मीदे है। हमें भी पूरा विश्वास है कि हमारे जनप्रतिनिधि दल्लीराजहरा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि वर्तमान नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे को नगर पालिका अधिनियम का काफी जानकारी है। जिसका लाभ पूरे दल्लीराजहरा को मिलेगा। वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष तोरण साहू के द्वारा दल्लीराजहरा नगरपालिका में इस बार विकास कार्य पर हर स्तर पर ताकत लगाया जा रहा है l इनके अलावा विशेष रूप से भाजपा नेता सौरभ लूनिया द्वारा लगातार जिले व प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओं व अधिकारियों से दल्लीराजहरा के विकास कार्य की योजना को लेकर चर्चा व प्रयास किया जा रहा है। जिससे हमें उम्मीद है कि दल्लीराजहरा में जनता की सभी मांग पूरी होगी।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!