RAVI

दल्ली राजहरा

  मंगलवार 8 अप्रैल 2025

भोजराम साहू 9893765541

RAVI

????????विशेष????????

——–*——*——-*——-*—

➡️ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में D – MAC ने नाम दर्ज करके परचम लहराया।
➡️D- MAC का शुरुआत लगभग 19 वर्षों पूर्व हुआ था।
➡️ इस संस्था से 1000 सदस्य जुड़ चुके है l
➡️ यहाँ ZUMBA के अलावा यहाँ डांस, म्यूजिक, योगा, मेडिटेशन,आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग का प्रशिक्षण दिया जाता है।

 

RAVI
➡️ ZUMBA में पूर्णिमा दुबे, कांति बघेल, हेम निर्मलकर, मोनिका भट्टाचार्य, वीणा साहू, तृप्ति पॉल, निकिता पंजवानी, महक कार्डा, वी ईश्वर्या, गायत्री नायडू, खुशबू साहू और सत्यभामा बघेल l
➡️ योगा में दीप्ती झा,और बॉक्सिंग में टामिन साहू ने बनाया रिकॉर्ड l

 

MDA, डी- मैक दल्लीराजहरा का एक ऐसा संस्था है जिसकी शुरुआत लगभग 19 वर्षों पूर्व हुआ था। जिसमें 1 – 2 बच्चों से यह क्लास प्रारंभ किया गया और अब तक इस संस्था से 1000 सदस्य जुड़ चुके है l ईस संस्था के बहुत से बच्चों ने राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय, टीवी रियलिटी शो में हिस्सा लेकर नगर को गौरान्वित किया है और इसी क्षेत्र में कार्यरत है l

यहाँ ZUMBA का प्रशिक्षण महिलाओं, बच्चों एवं सभी वर्गों में दिया जा रहा है, इसके अलावा यहाँ डांस, म्यूजिक, योगा, मेडिटेशन,आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग का प्रशिक्षण दिया जाता है।

 

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं ने लगातार 45 मिनट तक ZUMBA कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर विशेष स्थान प्राप्त किया lजिनके नाम है पूर्णिमा दुबे, कांति बघेल, हेम निर्मलकर , मोनिका भट्टाचार्य, वीणा साहू, तृप्ति पॉल, निकिता पंजवानी, महक कार्डा, वी ईश्वर्या, गायत्री नायडू, खुशबू साहू सत्यभामा बघेल।इसके अलावा योगा में दीप्ती झा,और बॉक्सिंग में टामिन साहू ने इस रिकॉर्ड को बनाने में सहयोग दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर बी गहरवार ( मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह ) पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरोबी वर्मा , निर्मला स्कूल के प्रधानाचार्य सिस्टर जोसिया मेरी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र भारद्वाज एवं ब्लॉक अध्यक्ष शेखर गुप्ता उपस्थित थे।
इनके कर कमलों से सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में डी-मैक के संचालक

????विजय बोरकर ????

ने कहा कि दल्ली राजहरा के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि हमारे टीम “डी – मैक” ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है l यह दल्ली राजहरा के लिए ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है l हाउसवाइफ और टीचर जो अपने फिटनेस के लिए समय निकालकर पुरस्कार प्राप्त किया है योग के लिए मैडम और बॉक्सिंग के लिए भी टामिन साहू ने अवार्ड लिया है l मैं सभी को बधाई देता हूं l सभी कला विधाओं को आगे की पीढ़ी तक पहुंचाने हेतु नगर वासियों को प्रेम और आशीर्वाद बना रहे ऐसी मैं कामना करता हूं l

 ???? *वीणा साहू*????

ने कहा कि हमारी संस्था विभिन्न अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजन करते हैं l हम लोग अपने फिटनेस के लिए यहां आते हैं l यहां योग होता है l मैक , योगा , एक्सरसाइज के साथ-साथ जुंबा क्लास भी यहां संचालित होता है l जहां बेहतरीन प्रशिक्षण से हम लोगों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह उपलब्धि हासिल की l मैं सभी साथियों को इस अवार्ड के लिए बहुत-बहुत बधाई देती हूं कि अपने घरेलू व्यवस्था से समय निकालकर हम लोगों ने यह अवार्ड जीती है l

????अनुराधा सिंह????

ने कहा कि डी-मैक फैमिली के लिए यह बड़ी गर्व की बात है कि पूरे विश्व में हमारे परिवार को यह सम्मान मिला है l डी – मैक परिवार को चार कैटेगरी में कुल 14 इनाम मिला है मैं सभी को बधाई देती हूं l
कार्यक्रम का आयोजन डी – मैक के विजय बोरकर, मिलन मरई , ओमकार साहू के द्वारा किया गया l मंच संचालन अनुराधा सिंग ने किया ।डी मैक दल्ली मॉडर्न आर्टक्लब एक ही उद्देश्य है कि दल्ली राजहरा में स्पोर्ट, एजुकेशन, मेडिकल, डिफेंस , सुचारू रूप से चालू रखना है। दल्लीराजहरा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय में अपना लोहा मनवा चुका है। कला के क्षेत्र में इस नगर का स्थान सर्वोच्च है।

कार्यक्रम में इनकी  भी उपस्थिति रही  द्रोपदी साहू, श्रिष्टि कुकरेजा,वासु ठाकुर, गीता भारद्वाज, बबीता झा, अनु मेश्राम, मंजू साहू, श्रेया नायडू, l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!