दल्ली राजहरा

बुधवार 9  अप्रैल 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

  10 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर  दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र  के अंतर्गत सभी प्रकार के मास -मटन बिक्री प्रतिबंधित रहेगा l लेकिन इस बार यदि मांस- मटन बेचते पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी  l  प्रतिबंध के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने हेल्थ ऑफिसर एवं स्वच्छता निरीक्षक को दे दी है l मांस- मटन बिक्री पर प्रतिबंध की सूचना शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई है l इसमें संपूर्ण पालिका क्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस -मटन विक्रय की दुकाने बंद रहेगी l इस आदेश के बावजूद किसी भी दुकान में मांस मटन बिक्री करते पाए जाने पर सामग्री जप्त करने के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!