दल्ली राजहराशनिवार 26 अप्रैल 2025भोज राम साहू 9893765541प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज दल्ली राजहरा के तत्वावधान में स्थानीय श्रमवीर चौक के समीप वार्ड क्र.22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन में आगामी 30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को वैशाख शुक्ल पक्ष (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का प्रकाट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 9.00 बजे से भगवान परशुराम जी की वैदिक विधि विधान से पूजा-अर्चना प्रारंभ एवं सुंदरकांड पाठ व श्री हनुमान चालीसा का पाठ के पश्चात हवन,आरती व प्रसाद वितरण होगा तथा दोपहर 1:00 बजे से शाम 4.00 बजे तक महा प्रसाद व भोजन का कार्यक्रम रखा गया है। ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता कमल शर्मा ने ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व पदाधिकारियों की ओर से उपरोक्त जानकारी दी है।Spread the lovePost navigationमनोज दुबे ( उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) ने अरुण साव (उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री नगरी निकाय ) को पूर्व कार्यकाल में सामान खरीदी में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला दहन कर पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया l