दल्ली राजहरा गुरुवार 26 जून 2025भोज राम साहू 9893765541लौह नगरी दल्ली राजहरा में जगन्नाथ सेवा समिति के द्वारा कल आषाढ़ शुक्ल द्वितीय शुक्रवार 27 जून 2025 को महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा ( गुंडिचा यात्रा ) की तैयारी बड़ी जोर शोर से की जा रही है l भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी के संबंध में मोनू चौधरी अध्यक्ष जगन्नाथ सेवा समिति ने बताया कि भगवान जगन्नाथ मंदिर पुरी के तर्ज पर संपूर्ण विधि विधान से पुजारी जो पूरी से रथ यात्रा के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है l उनके नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र को एक साथ गर्भगृह से निकाल कर शहर भ्रमण के लिए रथ में विराजमान किया जाएगा l जो की सुबह 11:00 से रथ यात्रा चालू होगी l ➡️कार्यक्रम किस प्रकार से होगा⬅️ भगवान महाप्रभु का मंदिर से रथ की ओर प्रस्थान 11 से 11:30 बजे छेरा पहुरा दोपहर 12:30 से 1:00 पुजारी जी द्वारा रथ प्रस्थान एवं नगर भ्रमण दोपहर 3:00 बजे से संध्या 7:00 बजे तक श्री महाप्रभु का गुंडिचा मंडप पर आसन ग्रहण एवं महा आरती 7:30 बजे से होगीl रथ यात्रा का कार्यक्रम जो उत्कल समिति से जैन भवन चौक से माइन्स ऑफिस चौक से पेट्रोल पंप से गुप्ता चौक से बस स्टेशन ( शहीद वीर नारायण सिंह चौक ) श्री श्रम वीर चौक से राम मंदिर होते हुए गुंडिचा प्रांगण जलाराम मंदिर के सामने भगवान जगन्नाथ धाम पहुंचेगी l वहां पर गुंडिचा मंडप में जगन्नाथ भगवान मां सुभद्रा और बलभद्र को विराजमान किया जाएगा l जहां पर 9 दिन तक उनका उत्कल समाजवासी एवं समस्त राजहरा नगर वासियों के द्वारा पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया जाएगा l उत्कल समाज की ओर से प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे विशेष पूजा अर्चना की जाएगी तथा 5 जुलाई 2025 को बहुदा रथ यात्रा एवं महा भंडारा के रूप में कार्यक्रम का समापन होगा l उत्कल समाज के सभी व्यक्तियों ने पूरे राजहरा वासियों को इस महापर्व में सम्मिलित होकर भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए आमंत्रित किया गया हैlSpread the lovePost navigation“एक पेड़ मां के नाम” संदेश के साथ स्वामी आत्मानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय खलारी में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव l शहीद अस्पताल के प्रतिनिधि मंडल ने अन्नपूर्णा सामुदायिक भवन को सौंपने नगर पालिका अध्यक्ष को दिया आवेदन l