छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

जायसवाल समाज मनाएंगे 11 नवंबर को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती व परिवारिक मिलन समारोह ।

दल्ली राजहरा रविवार 9 नवंबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541

 

दल्ली राजहरा  जायसवाल समाज के संगठन मंत्री श्याम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 11 नवंबर दिन मंगलवार को जायसवाल समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जयंती मनाया जायेगा।
पूजन कार्यक्रम जायसवाल भवन वार्ड क्रमांक 19 में सुबह 08 बजे  होगा। जिसमें भगवान सहस्त्रबाहु बाहु जी व बुढ़िया माई का पूजन किया जायेगा। दोपहर 12 बजे से वार्ड क्रमांक 09 स्थित गायत्री मंदिर में समाज का मिलन समारोह आयोजित होगा। जिसमें समाज के वरिष्ठों का सम्मान कार्यक्रम व भोज का आयोजन होगा।
पहली बार इस कार्यक्रम को भव्य रूप में किया जा रहा है। इसमें दल्लीराजहरा,  कुसुमकसा, डौंडी, कच्चे, भानुप्रतापपुर, बडगांव, कांकेर के सभी जायसवाल समाज के सदस्य परिवार सहित सम्मिलित होगे।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!