कबीरधामछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

“भगवान महादेव को समर्पित होंगे इस शिवरात्रि में 5000 बेल का पौधे।” :— योगेंद्र सिन्हा ( गांधी )

दल्ली राजहरा

बुधवार 4 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

योगेंद्र सिन्हा ( मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा ) के द्वारा कुसुमकसा मंडल मे इस वर्ष 2026 को आने वाली महाशिवरात्रि को यादगार रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं । इस तैयारी के तहत योगेंद्र सिन्हा का कहना है कि महादेव को बेल का पत्र बहुत ही प्रिय है । हर शिव भक्त महादेव की पूजा अर्चना करने के समय बेल के पत्र उन्हें अर्पित करता है इसके लिए हम लोग इधर-उधर से दूसरे के द्वारा लगाए गए बेल के पेड़ से पत्ते तोड़कर देवाधिदेव महादेव को अर्पित करते हैं तो इस शिवरात्रि में मैंने लगभग 5000 बेल का पौधे कुसुम कसा मंडल के आने वाले विभिन्न ग्रामों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाने की लक्ष्य रखा है।

जिसके लिए मैंने जिला वन अधिकारी बालोद से 2000 पौधे की मांग की है जो की 14 व 15 फ़रवरी को शिवरात्रि के पावन पर्व पर कुसुमकसा मंडल के अंतर्गत सभी गॉव मे बेल पत्र पौधा वितरण किया जाएगा ।जिसके लिए जिलाधीश श्री मति दिव्या उमेश मिश्रा को सहयोग मांगा है । जिसमे जिला वन अधिकारी बालोद अग्रवाल से मुलाक़ात कर बेल पौधा की मांग किया गया जिसमे अग्रवाल ने इस नेक कार्य के लिए 2000 के आसपास का पौधा देने का आश्वासन दिया है ।
जिससे एक पेड़ मां के नाम के तहत शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भगवान को चढ़ाने वाला बेल पत्र अब सनातनी भाई-बहन स्वयं पौधा लगाकर बाबा शिव भोलेनाथ को अर्पण करेंगे ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा इस तरह से हमारे प्रयास से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम होगा साथ ही सनातनी भाई बहनों को पूजा के लिए पौधा भी मिल जाएगा जिसमें वह अपने द्वारा लगाए गए पौधे की पत्ती से महादेव की पूजा अर्चना कर सकेंगे ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!