छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
आकांक्षा साहू और वेदांत गौर का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन।

दल्ली राजहरा
मंगलवार 24 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
सरस्वती शिशु मंदिर दूधली की छात्रा आकांक्षा साहू

सरस्वती शिशु मंदिर दूधली (माली घोरी) की प्रतिभावान छात्रा आकांक्षा साहू ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

खपरी निवासी मोहित साहू की सुपुत्री और गौतम साहू की पौत्री, आकांक्षा शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य चेमन लाल साहू ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आकांक्षा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
उनकी इस उपलब्धि पर माँ दंतेश्वरी शिक्षण समिति दूधली के अध्यक्ष संजय दुबे, उपाध्यक्ष गंगाराम देशमुख, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रभाकर, व्यवस्थापक अमरू राम, और सदस्य नागेश्वरी ठाकुर व रुक्मणी साहू ने बधाई दी है।
साथ ही सरपंच पीलेश्वरी, आचार्य टकेश निर्मलकर, अश्वन पटेल, लालचंद साहू, केशव ठाकुर, हितेश्वरी देशमुख, पद्मिनी पटेल, सुखवंती गजीर, दिनेश्वरी ठाकुर, सावित्री चंद्राकर, सावित्री धनकर, अमीन देशमुख और मुकेश देशमुख ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
वेदांत गौर का नवोदय विद्यालय में





