” पाईप लाईन विस्तारीकरण का पूनम सोमेश जायसवाल का निरीक्षण” नगरपालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू , सौरभ लूनिया ( जिला महामंत्री ) के द्वारा विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान करते हुए वार्ड क्रमांक 02 में भी पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए 900 मी. की स्वीकृति दी है । जिससे कि वार्ड वासियों को पीने का शुद्ध पानी जल आवर्धन योजना के अंतर्गत मिलेगा । वार्ड पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने बताया कि आज वार्ड क्रमांक 2 के प्रवेश द्वार से तेजराम साहू के दुकान के पास से होते हुए कमलेश किराना स्टोर गौरा चौवरा के पास से पाइपलाइन दो भागों में बटेगा । एक भाग सीधा तारा मती सूर्यवंशी के घर के पास जाकर समाप्त होगा तथा दूसरे भाग रुपेश पटेल के घर तक जाएगा । जहां दोनों हिस्से से आगे पाइपलाइन को वार्ड वासियों के घरों तक पहुंचाने के लिए अन्य संसाधन से विस्तारिकरण किया जाएगा । उन्होंने बताया कि वार्ड में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछ जाने से वार्ड वासियों को पानी की कमी की समस्या से मुक्ति मिलेगी । साथ ही बार-बार बिजली बंद होने तथा बोर के मोटर खराब होने से पानी की आपूर्ति में होने वाली समस्याओं का भी स्थाई रूप से समाधान हो जाएगा । निरीक्षण के समय सोमेश जायसवाल राजेश , बहादुर ,मुस्ताक खान ,चैतू रावटे ,परदेशी साहू एवं वार्ड वासी उपस्थित थे । सभी ने जल आवर्धन योजना की वार्ड तक पहुंचाने के लिए पार्षद को धन्यवाद दिया ।Spread the lovePost navigationहितेश कुमार डोंगरे बने भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ राजनांदगांव के जिला प्रभारी , सुरेश जायसवाल को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी ।