दल्ली राजहरागुरुवार 23 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिहरो के आश्रित ग्राम साल्हे _2 निवासी सूरज राम गावड़े की कुछ दिनों से तबियत खराब होने के कारण चल नहीं पा रहे थे । परिजन नित्यकर्म के लिए रोज उसको उठा बाहर निकलते थे जिसमें उसके परिवार के लोग दिक्कत हो रही थी । उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए व्हीलचेयर के लिए जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी से अनुरोध किया । जनपद सदस्य ने तत्काल समाज कल्याण विभाग से बात कर उनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की । सूरज राम गावड़े एवं उनके परिवार के सदस्यों ने जनपद सदस्य का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी ने कहा कि जनता द्वारा हमे जन सेवा करने का का मौका दिया है तो हम भी जनता के सुख और दुख के बेला में खड़े रहेंगे । उन्होंने विशेष सहयोग के लिए जिला पंचायत सदस्य बालोद मिथलेश निरोटी ग्राम पंचायत चिहरो सरपंच कमिथला गावड़े को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया ।Spread the lovePost navigationजल आवर्धन योजना के तहत वार्ड क्रमांक 02 में पाइप लाइन विस्तारीकरण के कार्य का पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने किया निरीक्षण तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने समाज के बेटियों को आईएबीएफ फाइट नाइट में प्रतिनिधित्व करने के लिए भी बधाई ।